फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Deendayal was elected president, Srishti was elected vice president and Samiksha was elected general secretary.

Gorakhpur News: दीनदयाल अध्यक्ष, सृष्टि उपाध्यक्ष और समीक्षा महामंत्री चुनी गईं

Mon, 16 Sep 2024 06:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2024 06:25 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Deendayal was elected president, Srishti was elected vice president and Samiksha was elected general secretary.
गोरखपुर। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में शनिवार शाम छह से 10 दस बजे तक हुए ऑनलाइन छात्र संसद के चुनाव नतीजे घोषित हो गए हैं। दीनदयाल गुप्ता को अध्यक्ष, सृष्टि यादव को उपाध्यक्ष, समीक्षा कुमारी को महामंत्री और अनामिका पांडेय को पुस्तकालय मंत्री चुना गया है।
विज्ञापन

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विमल कुमार दूबे ने बताया कि छात्र संसद के चुनाव में कुल 743 छात्र-छात्राओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। अध्यक्ष पद पर दीनदयाल गुप्ता ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अनिकेत मल्ल को 104 मत के अंतर से पराजित किया। उपाध्यक्ष पद पर सृष्टि यादव ने आर्यन यादव से 87 मत अधिक प्राप्त किए।
विज्ञापन

महामंत्री पद पर समीक्षा कुमारी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सुंदरी को 32 मतों से पराजित किया। पुस्तकालय मंत्री पद पर अनामिका पांडेय ने अदिति वर्मा को 180 मतों से हराया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को विश्वविद्यालय के कुलपति मेजर जनरल डॉ. अतुल वाजपेयी और कुलसचिव डॉ. प्रदीप कुमार राव ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed