{"_id":"6733c281fb5a3d42e0019ecc","slug":"gorakhpur-news-death-under-suspicious-circumstances-family-met-dig-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-745547-2024-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, डीआईजी से मिले परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, डीआईजी से मिले परिजन
विज्ञापन
गोरखपुर। फोन आने के बाद घर से निकले आशीष प्रजापति का तीन दिन बाद फरेंदा के गोपालपुर स्थित ताल किनारे शव मिला। गले पर चोट का निशान होने के साथ जीभ बाहर निकली थी। रंजिश में उनकी हत्या हुई है लेकिन महराजगंज पुलिस उसे हादसा मान रही है।
महराजगंज जिले के फरेंदा स्थित गोपालपुर गांव के रहने वाली लीलावती देवी ने डीआइजी रेंज आनंद कुलकर्णी से सोमवार को मुलाकात कर बताया कि 19 अक्तूबर को फोन आने पर उनका बेटा आशीष प्रजापति रात नौ बजे घर से निकला। पूछने पर उसने कुछ देर में आने की बात कही। देर होने पर पति ने फोन किया तो काॅल रिसीव नहीं हुई। अनहोनी की आशंका में परिवार के लोगों ने देर रात तक तलाश की, पता न चलने पर 21 अक्तूबर को फरेंदा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। 25 अक्तूबर की दोपहर में बेटे का शव ताल किनारे मिला। डीआइजी ने सीओ फरेंदा को मामले की जांच सौंपी है।