{"_id":"678967506244b37faf087d96","slug":"gorakhpur-news-dead-body-of-youth-missing-for-three-days-found-near-railway-track-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-811574-2025-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: तीन दिन से लापता युवक का रेलवे ट्रैक के पास मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: तीन दिन से लापता युवक का रेलवे ट्रैक के पास मिला शव
विज्ञापन
एम्स पुलिस ने शव बरामद किया, खोराबार इलाके का है युवक
गोरखपुर। तीन दिन से लापता युवक की कुसम्ही जंगल में रेलवे ट्रैक के किनारे लाश मिली। ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत की आशंका जताई जा रही है। पहचान जंगल सिकरी बाईपास निकट स्कालर्स कॉलोनी निवासी संजय राजभर (35) के रूप में हुई।
मंगलवार को रेलवे कर्मचारियों की सूचना पर एम्स पुलिस ने रेलवे ट्रैक के किनारे से युवक का शव बरामद किया। युवक के पास से मिले पैन और आधार कार्ड पर अंकित नाम और पता खोराबार के जंगल सिकरी था। एम्स पुलिस ने खोराबार पुलिस को सूचना दी। इधर, परिजनों ने बताया कि अंकित तीन दिनों से घर से लापता चल रहा था। वह तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसका चार साल का बेटा है। एम्स थाना प्रभारी संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि युवक के परिजनों ने शव की पहचान की है। परिजनों ने बताया कि मृतक शराब पीने का आदी था। उसके सिर व हाथ में चोटें आई थीं।