फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Dead body of youth found in Chaurichaura, suspicion of murder

Gorakhpur News: चौरीचौरा में युवक का मिला शव, हत्या की आशंका

Sat, 15 Feb 2025 12:56 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Dead body of youth found in Chaurichaura, suspicion of murder
युवक के नाक से निकल रहा था खून, शरीर पर थे चोट के निशान
विज्ञापन

शव की नहीं हो सकती पहचान, पुलिस ने मोर्चरी में रखवाया
सरदारनगर। चौरीचौरा के अवधपुर गढ़वा टोला में शुक्रवार सुबह 10 बजे गेहूं के खेत में 40 वर्षीय युवक का शव मिला। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों के अनुसार युवक के नाक से खून निकल रहा था, शरीर पर चोट के निशान थे। इससे हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका व्यक्त की। चौरीचौरा पुलिस शव कब्जे में लेकर मोर्चरी में भिजवा दिया। पुलिस का कहना है कि शव की पहचान नहीं हो सकी है। अन्य थानों पर फोटो भेजे जा रहे हैं।

अवधपुर निवासी मंतराज की पत्नी शुक्रवार को गेहूं के खेत में पानी चलाने जा रही थीं। इसी दौरान खेत में शव देखकर शोर मचाया तो ग्रामीण एकत्रित हो गए और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों ने बताया कि सुबह खेत में युवक का शव देखा गया है। युवक के शरीर पर चोट के कई निशान हैं। युवक के पैर व पीठ, कमर में चोट के निशान हैं। युवक की मुठ्ठी बंधी हुई थी। उसके नाक से खून भी निकला था। वह काला फुल जैकेट और लोवर पहना हुए था। ऐसा लग रहा था कि उसे घसीटा गया है। पुलिस युवक के शव की पहचान कराने में जुटी है। इस संबंध में सीओ चौरीचौरा अनुराग सिंह ने बताया कि खेत में सुबह अज्ञात युवक का शव मिला है। उसकी पहचान नहीं हो सकी है। जिले के अन्य थानों पर फोटो भेजकर संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed