फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, Dead body of student found hanging, case of murder registered.

Gorakhpur News: फंदे से लटकता मिला छात्र का शव, हत्या का केस दर्ज- पीएम से पता चला

Sun, 23 Feb 2025 11:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 23 Feb 2025 11:14 AM IST
सार

रविंद्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आकाश तीनों दोस्तों के साथ लुचुई वाले मकान पर था। वहां पर तीनों दोस्त किसी बात को लेकर हत्या कर शव को छत की कुंडी में साड़ी के फंदे से लटकाकर भाग गए। आरोप लगाया कि फंदे के पास खून के निशान थे। जबकि पुलिस की जांच में सामने आया कि आकाश के विरुद्ध जिला रामपुर निवासी रिंकू सैनी ने शुक्रवार को घघसरा चौकी पर तहरीर दी थी।

विज्ञापन
In Gorakhpur, Dead body of student found hanging, case of murder registered.
आकाश( फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सहजनवां (गोरखपुर)। लुचुई स्थित मकान में शनिवार सुबह आकाश सिंह का शव फंदे से लटकता मिला। वह बारहवीं का छात्र था। शुक्रवार दोपहर से ही लापता था। सूचना पर पहुंचे परिजन व पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया। पिता ठर्रापार निवासी रविंद्र सिंह ने हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन


इसके आधार पर पुलिस ने आकाश के दोस्त रामपुर जिला निवासी रिंकू सैनी, ठर्रापार निवासी रितेश यादव और पाली निवासी सतीश के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज किया। देर शाम पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुदकुशी की पुष्टि हुई है। ठर्रापार के रहने वाले रविंद्र सिंह का एक और मकान डोमहर लुचुई में भी है।
विज्ञापन


रविंद्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आकाश तीनों दोस्तों के साथ लुचुई वाले मकान पर था। वहां पर तीनों दोस्त किसी बात को लेकर हत्या कर शव को छत की कुंडी में साड़ी के फंदे से लटकाकर भाग गए। आरोप लगाया कि फंदे के पास खून के निशान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि पुलिस की जांच में सामने आया कि आकाश के विरुद्ध जिला रामपुर निवासी रिंकू सैनी ने शुक्रवार को घघसरा चौकी पर तहरीर दी थी। आरोप लगाया था कि उसका मोबाइल फोन और 10 हजार रुपये आकाश लेकर भाग गया है।

पुलिस पूछताछ के लिए उससे संपर्क करने की कोशिश में जुटी थी कि पता चला कि वह घर से लापता है। पिता से भी पूछताछ हुई लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसी बीच शनिवार की सुबह आकाश का शव फंदे से लटकता मिला।

पूछताछ के डर से की खूदकुशी
बताया जा रहा है कि रामपुर जिले का रिंकू पहले सहजनवां में कंबाइन मशीन चलवाता था। बाद में कर्नाटक चला गया था। 19 फरवरी को वह कर्नाटक से आया। इसके बाद वह आकाश से मिला था।

उसने आकाश के खिलाफ सहजनवां के घघसरा चौकी पर तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी जेब से पांच हजार रुपये आकाश ने निकाल लिए। इसके बाद पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए बुलाया था। पुलिस का मानना है कि इसी डर से आकाश ने खुदकुशी की है।


पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुदकुशी का मामला सामने आया है। तहरीर के आधार पर तीन युवकों के विरुद्ध केस दर्ज कर सहजनवां पुलिस मामले की जांच कर रही है:  जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, एसपी उत्तरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed