{"_id":"6786bcf975dfde59c40a053b","slug":"gorakhpur-news-dead-body-of-a-youth-from-kushinagar-found-hanging-from-a-tree-in-his-maternal-home-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-809133-2025-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: ननिहाल में पेड़ से लटकता मिला कुशीनगर के युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: ननिहाल में पेड़ से लटकता मिला कुशीनगर के युवक का शव
विज्ञापन
पिपराइच के मटिहनियां सोमाली गांव का मामला, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी
पिपराइच। मटिहनियां सोमाली गांव स्थित ननिहाल में आए युवक का पेड़ से लटकता शव मिला है। कुशीनगर के कोतवाली हाटा थाना के गौरा पड़री निवासी आकाश सिंह (24) अपने नाना के घर आता-जाता था। कुछ दिन पहले वह यहां आया था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
ग्रामीणों के अनुसार, आकाश का ननिहाल गांव के रामवृक्ष सिंह (नाना) के घर है। बचपन से ही यहीं पर रहकर आकाश ने पढ़ाई की है। कुछ दिन पहले बाहर मजदूरी करने चला गया था। इधर, काफी दिनों बाद वह नाना के पास आया था। मंगलवार सुबह उसका शव मिलने के बाद कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं। कुछ लोग प्रेम प्रपंच में खुदकुशी की आशंका जता रहे हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि अभी तक खुदकुशी का कोई कारण नहीं पता चल सका है।