फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Dead body of a married woman found hanging from a noose in the room

Gorakhpur News: कमरे में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

Fri, 18 Jul 2025 01:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jul 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Dead body of a married woman found hanging from a noose in the room
झंगहा थाना क्षेत्र की घटना, पुलिस कर रही जांच
विज्ञापन

झंगहा। झंगहा चौराहे पर स्थित मकान के कमरे में बृहस्पतिवार दोपहर सपना यादव (35) का शव फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। फॉरेंसिक टीम ने भी जांच की। आशंका जताई जा रही है कि महिला ने खुदकुशी की है।
राजेश यादव पत्नी-बच्चों के साथ झंगहा चौराहे पर स्थित निजी मकान में रहते हैं। बृहस्पतिवार को उनके दोनों बच्चे स्कूल चले गए। पत्नी सपना अकेले घर में थीं। दोपहर दो बजे के करीब बच्चे जब स्कूल से आए तो दरवाजा अंदर से बंद था। इसकी सूचना उन्होंने पिता राजेश को दी। इसके बाद राजेश अपने बड़े भाई रामविलास के साथ मकान पर पहुंचे। दरवाजा तोड़कर अंदर गए तो देखा कि सपना यादव का शव दुपट्टे के सहारे पंखे से लटका हुआ है। इसके बाद सूचना पुलिस को दी। रामविलास ने घटना की जानकारी सपना यादव के मायके वालों को भी दी।
विज्ञापन

वर्ष 2011 में हुई थी शादी
परिजनों के अनुसार राजेश यादव की पहली पत्नी की मौत ब्रेन ट्यूमर के कारण मायके में ही हो गई थी। दूसरी शादी देवरिया जिले के भलुआनी थाना क्षेत्र के भइया फुलवरिया की सपना से 2011 में हुई थी। सपना के दो बेटे पार्थ (12) और उत्कर्ष छह वर्ष के हैं। थानाध्यक्ष जयंत कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस के पहुंचने से पहले परिजनों ने बंद दरवाजे को तोड़ दिया था। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed