फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Dead body of a girl found in Vishnupuram colony, injury marks on her face

Gorakhpur News: विष्णुपुरम कॉलोनी में मिली युवती की लाश, चेहरे पर चोट के निशान

Wed, 17 Sep 2025 01:56 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Sep 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Dead body of a girl found in Vishnupuram colony, injury marks on her face
गोरखपुर। एम्स थाना क्षेत्र के विष्णुपुरम कॉलोनी में मंगलवार दोपहर एक युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। झाड़ी के बीच पड़ी लाश की पहचान नगर निगम के ठेकेदार रमेश यादव की बेटी निशा (20) के रूप में हुई। परिजनों का कहना है कि निशा दिव्यांग (मूकबधिर) थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन


रमेश यादव परिवार के साथ विष्णुपुरम कॉलोनी में किराए के मकान में रहते हैं। सोमवार रात करीब 9 बजे उनकी बेटी निशा अचानक घर से लापता हो गई। परिजनों ने पूरी रात उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। मंगलवार दोपहर स्थानीय लोगों ने कॉलोनी स्थित एक खाली प्लॉट में झाड़ियों के बीच लाश की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन की। पुलिस ने अनुसार मृतका के चेहरे पर चोट के निशान मिले और चेहरा सूजा हुआ था। अनहोनी की आशंका को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। इस संबंध में एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed