फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: DDU: Number of students increased due to better performance in ranking

डीडीयू : रैंकिंग में बेहतर प्रदर्शन से विद्यार्थियों की बढ़ी संख्या

Tue, 07 Oct 2025 02:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: DDU: Number of students increased due to better performance in ranking
पिछले पांच वर्षों में कुल विद्यार्थियों में लगभग 33 प्रतिशत की वृद्धि
विज्ञापन

गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने हाल के वर्षों में शिक्षा, अनुसंधान, नवाचार और समावेशी विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। नैक ए प्लस प्लस मान्यता, एनआईआरएफ, क्यूएस एशिया रैंकिंग और द इम्पैक्ट रैंकिंग में निरंतर प्रगति के परिणामस्वरूप विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों की संख्या में वृद्धि दर्ज की गई है।
सत्र 2021-22 में जहां कुल विद्यार्थी 14,151 थे, वहीं वर्तमान सत्र 2025-26 में यह संख्या बढ़कर 18,855 हो गई है। इनमें 10,530 महिला और 8,325 पुरुष विद्यार्थी शामिल हैं। पिछले पांच वर्षों में कुल विद्यार्थियों में लगभग 33 प्रतिशत, महिला विद्यार्थियों में 49 प्रतिशत प्रतिशत और पुरुष विद्यार्थियों में 17 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। साथ ही पीएचडी छात्रों की संख्या भी पांच वर्षों में 500 से बढ़कर 1,800 तक पहुंच गई है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय की विद्यार्थी-केंद्रित नीतियों और नवाचार आधारित पाठ्यक्रमों ने इसकी लोकप्रियता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। डेटा साइंस, बायोटेक्नोलॉजी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, पर्यटन प्रबंधन, पत्रकारिता, जनसंचार और उद्यमिता जैसे रोजगारोन्मुख कोर्स विशेष रूप से युवाओं को आकर्षित कर रहे हैं। स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रमों में विद्यार्थियों की संख्या 1,261 से बढ़कर 5,547 हो गई है, जो चार गुना वृद्धि दर्शाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला विद्यार्थियों की भागीदारी में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। पांच वर्षों में उनकी संख्या 7,040 से बढ़कर 10,530 हो गई है। वहीं, नेपाल और अमेरिका जैसे देशों से छात्रों का नामांकन विश्वविद्यालय की वैश्विक उपस्थिति को सशक्त बना रहा है। कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि हमारा विश्वविद्यालय समर्पित शिक्षकों, प्रेरित छात्रों और पारदर्शी परीक्षा प्रणाली के माध्यम से राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी साख मजबूत कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed