फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: DDU: Last date for admission in graduation is tomorrow, PG is on June 3

डीडीयू : स्नातक में प्रवेश के लिए अंतिम तिथि कल, पीजी की तीन जून

Thu, 29 May 2025 01:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 May 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: DDU: Last date for admission in graduation is tomorrow, PG is on June 3
प्रवेश के लिए अब तक 36,000 अभ्यर्थियों ने कराया पंजीकरण
विज्ञापन


गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 मई निर्धारित है। वहीं, परास्नातक के लिए अभ्यर्थी तीन जून तक आवेदन कर सकते हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन की तैयारी है कि जून में ही प्रवेश परीक्षा संपन्न करा ली जाए।
विश्वविद्यालय और संबद्ध कॉलेजाें में प्रवेश के लिए अब तक करीब 36 हजार अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है। वहीं, करीब 21 हजार ऐसे अभ्यर्थी हैं, जो फॉर्म पूरा भर चुके हैं। प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. हर्ष सिन्हा ने बताया कि स्नातक में प्रवेश के लिए 25 अप्रैल और परास्नातक स्तर के पाठ्यक्रमों के लिए 14 मई को आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई थी।
विज्ञापन

स्नातक में बीए के लिए सर्वाधिक 3100 से अधिक आवेदन आए हैं। इनके अलावा बीएससी बायोलॉजी में 2200, बीकॉम में 1700, बीए एलएलबी में 1534, बीएससी गणित में 1321 अभ्यर्थी अब तक फॉर्म जमा कर चुके हैं। परास्नातक पाठ्यक्रमों में एलएलबी में सर्वाधिक 1003, जूलॉजी में 277, एमकॉम में 204 अभ्यर्थियों ने आवेदन पूर्ण किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साढ़े नौ हजार सीटों पर होगा प्रवेश
विश्वविद्यालय में स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रमों की करीब साढ़े नौ हजार सीटों पर प्रवेश लिया जाएगा। इनमें यूजी में करीब 5000 और पीजी में 4500 से अधिक सीटें शामिल हैं। इसके लिए बुधवार की शाम तक 36,200 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 21,012 अभ्यर्थी फॉर्म भर चुके हैं।

...
वर्जन
स्नातक में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 मई और परास्नातक के लिए 3 जून निर्धारित है। कोशिश है कि जून महीने में ही प्रवेश परीक्षाएं करा ली जाएं, ताकि जुलाई में समय से प्रवेश हो सके।
- प्रो. शांतनु रस्तोगी, प्रति कुलपति
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed