{"_id":"6657c791fb6c946b7f0ddb89","slug":"gorakhpur-news-ddu-how-will-the-questions-come-in-the-entrance-examinformation-will-be-available-from-the-website-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-573810-2024-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीडीयू: प्रवेश परीक्षा में कैसे आएंगे प्रश्न...वेबसाइट से मिलेगी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीडीयू: प्रवेश परीक्षा में कैसे आएंगे प्रश्न...वेबसाइट से मिलेगी जानकारी
Thu, 30 May 2024 05:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Thu, 30 May 2024 05:55 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में स्नातक, परास्नातक और शोध में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया जारी है। अक्सर विद्यार्थी परेशान रहते हैं कि प्रवेश परीक्षा में किस तरह के प्रश्न पूछे जाएंगे? इस दुविधा से विद्यार्थियों को निजात दिलाने के लिए विश्वविद्यालय ने बड़ी पहल की है। नई व्यवस्था के अब सभी पाठ्यक्रम के प्रवेश परीक्षा का पाठ्यक्रम वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। देश में कहीं पर भी बैठे अभ्यर्थी इसे जान सकेंगे और इसके हिसाब से प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर सकेंगे।
आमतौर पर बड़ी प्रवेश परीक्षाओं में कैसे सवाल पूछे जाएंगे या किस पाठ्यक्रम से सवाल आएंगे। इसकी जानकारी इंटरनेट पर उपलब्ध रहती है या फिर बाजार में तैयारी के लिए किताब मिल जाती है। लेकिन गोरखपुर विश्वविद्यालय में अभी तक ऐसा नहीं था। पिछले वर्षों की प्रवेश परीक्षा का प्रश्नपत्र भी इंटरनेट पर उपलब्ध नहीं है, जिससे अंदाजा लगाकर विद्यार्थी तैयारी कर सकें। इस वजह से कई बार मेधावी विद्यार्थी अच्छी तैयारी के बाद भी अच्छे अंक नहीं ला पाते।
प्रवेश सेल के निदेशक प्रो. हर्ष सिन्हा ने बताया कि अभ्यर्थियों को यह जानने का हक है कि प्रवेश परीक्षा में किस फाॅर्मेट में और किन पाठ्यक्रमों के प्रश्न पूछे जाएंगे। इसे देखते हुए एक-एक कर सभी पाठ्यक्रम अपलोड किए जा रहे थे। बुधवार को सभी पाठ्यक्रम अपलोड हो गए हैं। इससे परीक्षा की तैयारी में उनको काफी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
आठ जून है अंतिम तिथि
विश्वविद्यालय में स्नातक, परस्नातक और शोध में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि आठ जून निर्धारित है। इसके लिए अभी तक 55 हजार से भी ज्यादा अभ्यर्थियों ने आवेदन कर दिया है। विश्वविद्यालय में प्रवेश परीक्षा में आए अंकों के कटऑफ के आधार पर प्रवेश लिया जाता है। अभ्यर्थी इस बात को लेकर संशय में रहते थे कि परीक्षा में किस तरह के प्रश्न पूछे जाएंगे।
-
सभी पाठ्यक्रम और फॉर्मेेट अपलोड
विद्यार्थियों के संशय को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने यह नई व्यवस्था शुरू की है। इसके तहत स्नातक की प्रवेश परीक्षा में किन-किन पाठ्यक्रमों के प्रश्न पूछे जाएंगे, प्रश्न पत्र का फाॅर्मेट क्या होगा, इसका उल्लेख प्रवेश विवरणिका में ही दर्ज कर दिया गया था। अब परास्नातक और शोध पात्रता परीक्षा-2023 के अभ्यर्थियों के लिए भी पाठ्यक्रम न सिर्फ तैयार कर लिया गया है, बल्कि सभी पाठ्यक्रम और फाॅर्मेट भी वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।
-
कोट...
प्रवेश परीक्षा में किस तरह के प्रश्न पूछे जाएंगे, इसको लेकर अभ्यर्थी संशय में रहते थे। अभ्यर्थियों के हित में इसे वेबसाइट पर अपलोड करने का निर्णय लिया गया है। इससे विद्यार्थियों को सुविधा होगी। स्नातक का फाॅर्मेट और प्रश्न पत्र विवरणिका में उपलब्ध है। परास्नातक और शोध पात्रता परीक्षा के पाठ्यक्रम भी अपलोड कर दिए गए हैं।
- प्रो. पूनम टंडन, कुलपति