फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: DDU: Five thousand students took admission in the first phase

डीडीयू : पहले चरण में पांच हजार विद्यार्थियों ने लिया प्रवेश

Sat, 09 Aug 2025 01:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Aug 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: DDU: Five thousand students took admission in the first phase
यूजी और पीजी में प्रवेश के लिए पहले चरण के सत्यापन की प्रक्रिया पूरी
विज्ञापन


नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं की कक्षाएं अगले हफ्ते से शुरू करने की तैयारी
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में स्नातक और परास्नातक में प्रवेश के लिए चल रही पहले चरण की प्रक्रिया शुक्रवार को पूरी हो गई। पहले चरण में कुल पांच हजार से अधिक छात्र-छात्राओं ने कैंपस में प्रवेश लिया।

डीडीयू मेें स्नातक और परास्नातक में प्रवेश के लिए प्रमाणपत्रों का सत्यापन का अंतिम चरण था। सत्यापन की प्रक्रिया दो अगस्त से शुरू होकर आठ अगस्त तक चली। इस दौरान कुल पांच हजार से अधिक छात्र-छात्राओं ने सत्यापन की प्रक्रिया पूरी कर प्रवेश लिया। नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं की कक्षाएं अगले हफ्ते से प्रस्तावित है। इसे लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन तैयारियां कर रहा है।
विज्ञापन


अब जन्माष्टमी के बाद दूसरे चरण के सत्यापन की प्रक्रिया
डीडीयू में दूसरे चरण के प्रमाणपत्र सत्यापन की प्रक्रिया अब जन्माष्टमी के बाद शुरू होने की संभावना है। बीच में लगातार छुट्टियों को देखते हुए डीडीयू प्रशासन दूसरे चरण के प्रमाणपत्र सत्यापन की प्रक्रिया जन्माष्टमी के बाद कराए जाने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑनलाइन काउंसिलिंग की अंतिम तिथि विस्तारित
प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. हर्ष कुमार सिन्हा ने बताया कि डीडीयू में यूजी और पीजी में प्रवेश के लिए दूसरे चरण की ऑनलाइन काउंसिलिंग की तिथि अब 10 अगस्त तक विस्तारित कर दी गई है। पहले यह तिथि आठ अगस्त तक ही थी। पहले चरण की काउंसिलिंग में जो अभ्यर्थी हिस्सा नहीं ले सके थे, वे इस दौरान च्वाइस लॉक कर सकेंगे। उल्लेखनीय है कि पहले चरण की काउंसिलिंग में करीब साढ़े 17 हजार अभ्यर्थियों ने च्वाइस लॉक किया था।


वर्जन-
पहले चरण की प्रवेश प्रक्रिया सकुशल संपन्न हो गई। इसमें करीब पांच हजार से अधिक छात्र-छात्राओं ने कैंपस में प्रवेश लिया है। जो छात्र पहले चरण की काउंसिलिंग में हिस्सा नहीं ले पाए थे, उन्हें एक और मौका दिया गया है। उसके बाद दूसरे चरण के प्रमाणपत्र सत्यापन की प्रक्रिया शुरू होगी।
- प्रो. पूनम टंडन, कुलपति, डीडीयू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed