फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: DDU: Book will be released on NAAC evaluation journey...will be released soon

डीडीयू: नैक मूल्यांकन यात्रा पर जारी होगा पुस्तक...जल्द होगा विमोचन

Mon, 16 Dec 2024 01:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 16 Dec 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: DDU: Book will be released on NAAC evaluation journey...will be released soon
गोरखपुर। गोरखपुर विश्वविद्यालय (डीडीयूजीयू) अपनी नैक यात्रा पर एक पुस्तक का विमोचन जल्द ही करेगा। इस पुस्तक का विमोचन कुलाधिपति और उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल करेंगी। यह पुस्तक विश्वविद्यालय के नैक मूल्यांकन की यात्रा और उससे जुड़ीं महत्वपूर्ण उपलब्धियों का संपूर्ण विवरण प्रस्तुत करेगी।
विज्ञापन


इस पुस्तक में विश्वविद्यालय की 75 वर्षों की यात्रा, नैतिक मूल्यों के आलोक में शिक्षण पद्धतियों, शोध, बुनियादी ढांचे और शैक्षिक उत्कृष्टता को प्रोत्साहन देने के लिए किए गए प्रयासों का उल्लेख किया गया है। इसके साथ ही विश्वविद्यालय की ओर से समाज में किए गए बदलावों, गोद लिए गए गांवों में सुधार, स्वच्छता, स्वास्थ्य और योग कार्यक्रमों में किए गए नवाचारों का भी विस्तृत रूप से वर्णन किया गया है।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय ने अपनी शिक्षा गुणवत्ता को बढ़ाते हुए नैक मूल्यांकन में ए प्लस प्लस श्रेणी प्राप्त की है, और यह उपलब्धि विश्वविद्यालय के लिए एक महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलाधिपति के निर्देश पर तैयार की जा रही पुस्तक
कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल के निर्देश पर विश्वविद्यालय नैक मूल्यांकन यात्रा पर अपनी पुस्तक तैयार करवा रहा है। इसके पीछे मंशा है कि नैक मूल्यांकन में ए प्लस प्लस श्रेणी पाने के लिए किस तरह की तैयारी की गई। इस उपलब्धि के बाद विश्वविद्यालय में क्या बदलाव आया, इसका उल्लेख पुस्तक में करना है। इसका उद्देश्य यह है कि इससे दूसरे कॉलेज भी उपलब्धि हासिल करने की कोशिश करें।

----
वर्जन...
यह पुस्तक विश्वविद्यालय की मेहनत, समर्पण और सफलता का प्रतीक है। नैक मूल्यांकन प्रक्रिया के दौरान हमने जिन चुनौतियों का सामना किया और जो परिणाम प्राप्त किए, वह हमारी सामूहिक मेहनत का फल है। इस पुस्तक के माध्यम से हम अपने अनुभवों और सीख को साझा करेंगे, ताकि अन्य शैक्षणिक संस्थान भी इससे प्रेरणा ले सकें।

-प्रो. पूनम टंडन, कुलपति, डीडीयू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed