{"_id":"672a8eaa971c3dfab3048eb7","slug":"gorakhpur-news-ddu-administration-accused-of-ignoring-the-interests-of-employees-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-737171-2024-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: डीडीयू प्रशासन पर कर्मचारियों के हितों की अनदेखी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: डीडीयू प्रशासन पर कर्मचारियों के हितों की अनदेखी का आरोप
विज्ञापन
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय संघर्ष समिति कर्मचारी संघ का कुलसचिव को संबोधित पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। संघ के पदाधिकारियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर कर्मचारियों के हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। पत्र की प्रतिलिपि प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री, राज्यपाल के प्रमुख सचिव व कुलपति को भी भेजा गया है।
डीडीयू संघर्ष समिति कर्मचारी संघ के संयोजक एवं पूर्व अध्यक्ष मनीष कुमार त्रिपाठी की ओर से लिखे पत्र में बताया गया है कि विश्वविद्यालय में कुछ दिन पहले आवास आवंटन समिति की बैठक गलत ढंग से हुई। जानकारी हुई है कि फिर आवास नियमों को दरकिनार कर आवंटन करने का कुचक्र रचा जा रहा है। पत्र में आरोप लगाया है कि शासनादेश के विपरीत अपने चुनिंदा कर्मचारियों की गलत तरीके से प्रोन्नति कर दिया जा रहा है। चार नवंबर को लिख इस पत्र में उन्होंने तत्काल प्रभाव से आवास आवंटन की बैठक निरस्त करते हुए निर्देशित करने की मांग की है।