फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: DCM driver brutally beaten by policemen, challan issued for disturbing peace

Gorakhpur News: डीसीएम चालक को पुलिसकर्मियों ने बेरहमी से पीटा, शांतिभंग में चालान

Mon, 19 May 2025 12:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 May 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: DCM driver brutally beaten by policemen, challan issued for disturbing peace
कौड़ीराम तिराहे पर डीसीएम चालक की पिटाई करते पुलिस कर्मियों का वीडियो वायरल
विज्ञापन

गोरखपुर। बांसगांव के कौड़ीराम तिराहे पर डीसीएम चालक को बैरिकेडिंग लगाकर रोकने और फिर पुलिस की ओर से बेरहमी से पिटाई करने का मामला प्रकाश में आया है। सीसीटीवी में कैद घटना का वीडियो रविवार को वायरल हुआ तो चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। मामले में पुलिस ने डीसीएम चालक का शांतिभंग में चालान किया, जहां से 14 दिन के न्यायिक हिरासत में उसे जेल भेजा गया है। पुलिस के अनुसार डीसीएम चालक पुलिस कर्मियों पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश कर रहा था।

जानकारी के मुताबिक, आजमगढ़ के भगवानपुर थाना क्षेत्र के तरवा निवासी व चालक मनोज कुमार डीसीएम से वाराणसी के एक फर्म से सीमेंट लोड करके गोरखपुर के लिए आ रहा था। शनिवार रात में करीब दो बजे कौड़ीराम के पास बांसगांव पुलिस ने उसे रोक लिया। वीडियो के अनुसार, पुलिस के बैरिकेडिंग लगाते ही चालक ने डीसीएम को रोक दिया। इसके बाद सादे वर्दी में मौजूद सीओ ने दरवाजे पर डंडा मारते हुए दिख रहे हैं। दरवाजे पर कई डंडा मारने के बाद जैसे ही चालक नीचे उतरा पुलिस वाले टूट पड़े हैं। पुलिस वालों ने बेरहमी से उसकी पिटाई की। इस दौरान वह यह भी भूल गए कि पास में कई दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, जिसमें घटना कैद हो गई। रविवार को घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि अमर उजाला नहीं करता है।
विज्ञापन

.....................
वर्जन
एक बाइक सवार को टक्कर मारकर भाग रहे डीसीएम चालक को पुलिस ने रोका तो उसने पुलिस पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। वीडियो के संबंध में जांच कराई जाएगी।
- राजकरन नय्यर, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed