{"_id":"68c334d43d4300225d051b55","slug":"gorakhpur-news-cst-gorakhpur-puja-special-will-run-daily-from-september-26-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1067781-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: 26 सितंबर से रोजाना चलेगी सीएसटी-गोरखपुर पूजा स्पेशल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: 26 सितंबर से रोजाना चलेगी सीएसटी-गोरखपुर पूजा स्पेशल
विज्ञापन
त्योहार में 66 फेरों के लिए चलाई जाएगी, ट्रेन में लगाए जाएंगे 20 कोच
गोरखपुर। आगामी त्योहारों में होने वाली भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (मुंबई)-गोरखपुर पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से 26 सितंबर से 30 नवंबर तक तथा गोरखपुर से 28 सितंबर से 02 दिसंबर तक प्रतिदिन 66 फेरों के लिए चलाई जाएगी।
रेल प्रशासन के मुताबिक, 01079 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (मुंबई)-गोरखपुर पूजा स्पेशल, शिवाजी महाराज टर्मिनस (मुंबई) से प्रतिदिन रात 10:30 बजे चलेगी और दादर, थाणे, कल्याण दूसरे दिन नासिक रोड, मनमाड, जलगांव, भुसावल, खंडवा, इटारसी, भोपाल, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई जं. (झांसी), ऊरई से तीसरे दिन कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, गोंडा, बस्ती, खलीलाबाद से छूटकर गोरखपुर सुबह 10:00 बजे पहुंचेगी।
वापसी यात्रा में 01080 गोरखपुर-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (मुंबई) पूजा स्पेशल गोरखपुर से प्रतिदिन दोपहर 2:30 बजे चलेगी और दूसरे दिन छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (मुंबई) रात में 12:40 बजे पहुंचेगी। ट्रेन में शयनयान श्रेणी के 10, साधारण द्वितीय श्रेणी के 05, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 03 और एसएलआर के 02 कोचों सहित कुल 20 कोच लगाए जाएंगे।