फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Crowds are increasing in trains, holding areas are being created at the station

Gorakhpur News: ट्रेनों में बढ़ने लगी भीड़, स्टेशन पर बनने लगे होल्डिंग एरिया

Tue, 14 Oct 2025 02:37 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Crowds are increasing in trains, holding areas are being created at the station
पांच होल्डिंग एरिया बनाए जाएंगे, जहां यात्रियों की सारी सुविधाएं मिलेंगी
विज्ञापन

गोरखपुर। त्योहार में होने वाली यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने गोरखपुर स्टेशन पर होल्डिंग एरिया का निर्माण शुरू करा दिया है। यहां यात्रियों को विश्राम के साथ ही ट्रेनों की जानकारी और शौचालय जैसी सुविधाएं मिलेंगी। यात्री सुविधाओं में सुधार के लिए सेवा सुधार समूह को भी सक्रिय किया गया है जो नियमित निरीक्षण करेगा।


रेल प्रशासन की योजना के मुताबिक स्टेशन पर पांच होल्डिंग एरिया बनाए जाएंगे। रेलवे प्रशासन ने 15 अक्तूबर तक इसे तैयार कराने का लक्ष्य दिया है। यात्रियों की प्रतीक्षा के लिए जंक्शन पर पांच होल्डिंग एरिया तेजी से बनाए जा रहे हैं। यहां यात्रियों को विश्राम के साथ ही ट्रेनों की जानकारी और शौचालय जैसी सुविधाएं मिलेंगी। सभी होल्डिंग एरिया में एलईडी स्क्रीन लगेगा, जहां ट्रेनों की सूचनाएं दिखेंगी।
विज्ञापन

गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर रोजाना एक लाख से अधिक यात्रियों की आवाजाही है। दिल्ली और मुंबई जाने वाली ट्रेनों में भीड़ इस कदर होती है कि प्लेटफॉर्म पर आए दिन अफरा-तफरी मचती है। वहीं, स्टेशन पर भी विश्राम के लिए जगह नहीं मिलती है। इस समय स्टेशन के पुनर्विकास कार्य के चलते प्रतीक्षालय और भवन तोड़े जा रहे हैं। ऐसे में ट्रेनों का इंतजार करने वाले लोगों की परेशानी बढ़ गई है। इसे देखते हुए रेल प्रशासन ने भीड़ नियंत्रण प्रबंधन की रूपरेखा तैयार की है। अब इसी क्रम में कार्य कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सोमवार को रोजाना की अपेक्षा स्टेशन पर ज्यादा भीड़ देखने को मिली। गोरखधाम एक्सप्रेस के अलावा दिल्ली से बिहार जाने वाली वैशाली, सप्तक्रांति, अवध, बाघ आदि ट्रेनों में भीड़ रही। रेल प्रशासन का अनुमान है कि 17 अक्तूबर से ट्रेनों भीड़ बहुत ज्यादा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed