{"_id":"67b38e5ff227e4379f00900b","slug":"gorakhpur-news-crowd-of-devotees-going-to-prayagraj-at-bus-stations-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-843904-2025-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बस स्टेशनों पर प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बस स्टेशनों पर प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़
विज्ञापन
प्रयागराज से वापस आने व स्थानीय क्षेत्रों पर भी ज्यादा रहे यात्री
गोरखपुर। महाकुंभ स्नान को लेकर प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। सोमवार को भी रेलवे बस स्टेशन व कचहरी बस स्टेशन पर आने व जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या ज्यादा रही। श्रद्धालुओं की अधिक संख्या की वजह से बस स्टेशनों पर दिनभर भीड़ देखी गई।
रेलवे बस स्टेशन पर पूरे दिन श्रद्धालु प्रयागराज के लिए बसों से रवाना हुए। श्रद्धालुओं की भीड़ तो ज्यादा रही लेकिन पर्याप्त बसों की व्यवस्था से यात्रियों को किसी भी प्रकार की परेशानियाें का सामना नहीं करना पड़ा। रेलवे बस स्टेशन से प्रतिदिन लगभग 250 बसों का संचालन प्रयागराज के लिए किया जा रहा है। हालांकि भीड़ की वजह से बस स्टेशनों पर दिन भर चहल-पहल रही। प्रयागराज से वापस आने वाले श्रद्धालुओं के लिए स्थानीय क्षेत्राें की बसों की उपलब्धता कम रही। इस वजह से देवरिया, कुशीनगर व पडरौना जाने वाली बसों में भी ज्यादा भीड़ देखी गई। शाम होते ही भीड़ ज्यादा बढ़ गई।
परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक लव कुमार सिंह ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 250 बसें शहर से चलाई जा रही हैं। शाम को भीड़ ज्यादा हो रही है। अतिरिक्त बसों से श्रद्धालुाओं को प्रयागराज भेजा जा रहा है।