फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Cricket: Haryana and Indore victorious in exciting matches.

क्रिकेट : रोमांचक मुकाबलों में हरियाणा और इंदौर विजयी

Wed, 05 Mar 2025 01:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Mar 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Cricket: Haryana and Indore victorious in exciting matches.
रेलवे क्रिकेेट ग्राउंड पर 10वीं ऑल इंडिया लक्ष्य चैंपियंस ट्रॉफी का तीसरा दिन
विज्ञापन



गोरखपुर। लक्ष्य स्पोर्ट्स एकेडमी की ओर से आयोजित 10वीं ऑल इंडिया 20-20 प्राइजमनी लक्ष्य चैंपियंस ट्रॉफी क्रिकेट प्रतियोगिता में मंगलवार को दो मैच खेले गए। दोनों मैच बेहद रोमांचक रहे। इसमें हरियाणा ने एक रन और इंदौर ने दो रन से जीत दर्ज की।
पूल-ए के अंतर्गत पहले मैच में डीएएससीबी नई दिल्ली की टीम ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए हरियाणा ने 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 161 रन बनाए। हरियाणा की ओर से प्रणव राजवंशी ने 65 और गोविंद राठौर ने 35 रन बनाए।
विज्ञापन

डीएएससीबी नई दिल्ली की ओर से आदित्य ने दो, सार्थक एवं विवेक ने 1-1 विकेट चटकाए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी डीएएससीबी नई दिल्ली की टीम 160 रन रन ही बना सकी। दिल्ली की ओर से सार्थक ने 68 और शलभ ने नाबाद 44 रन बनाए। मैच से पहले डॉ. महेंद्र हरबोला ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। मैच के लिए योगेश्वर सिंह मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार हरियाणा के प्रणव राजवंशी को डॉ. सुधीर कुमार ने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा मैच इंदौर और लखनऊ के बीच खेला गया। टॉस जीतकर लखनऊ ने पहले फील्डिंग का निर्णय लिया। इंदौर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 118 रन बनाए। इंदौर की ओर से हनन रिजवान ने शानदार 56 रन बनाए। लखनऊ की ओर से हसन अख्तर एवं विप्राज निगम ने 3-3 विकेट चटकाए।

जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ की टीम 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 116 रन ही बना सकी। लखनऊ की ओर से करण सिंह ने 32 और कुलदीप ने 22 रन बनाए। इंदौर की ओर से विजय यादव ने दो विकेट, विवेक, प्रथम एवं मार्कंडेय ने एक-एक विकेट हासिल किए। पूल-ए से इंदौर एवं लखनऊ की टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है। मैच का योगेश्वर सिंह मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार हनन रिजवान को डॉ. एमपी सिंह ने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed