फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Cousin murdered Azad after seeing both of them together at night

Gorakhpur News: रात में दोनों को साथ देख चचेरे भाई ने की आजाद की हत्या

Sun, 15 Sep 2024 05:42 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2024 05:42 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Cousin murdered Azad after seeing both of them together at night
गोरखपुर। सनहा गांव से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता आजाद निषाद (20) की हत्या में उसके साथ गई युवती के चचेरे भाई का नाम सामने आया है। अभी तक की जांच में पुलिस को पुख्ता सबूत मिले हैं। पुलिस की जांच में सामने आया है कि रात में युवक और युवती को साथ देखकर चचेरे भाई ने वारदात को अंजाम दिया है। आजाद का शव शनिवार सुबह मलौली बांध के पास राप्ती नदी में मिला।
विज्ञापन



पुलिस सूत्रों की माने तो आजाद और उसके गांव की युवती अक्सर भोर में पोखरे के पास एक दूसरे से मिलते थे। यह बात युवती के चचेरे भाई विजय को पता चल गई थी। उसने आजाद को मारने की धमकी भी दी थी। शुक्रवार रात करीब 3:30 बजे आजाद से मिलने पोखरे के पास युवती पहुंची। इस बीच विजय भी वहां पहुंचकर छिप गया। जैसे ही दोनों ने बातचीत करनी शुरू की, विजय ने आजाद के सिर पर कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी। इसके बाद युवती को घर पहुंचा दिया। वह फिर घटनास्थल पर पहुंचा और आजाद के शव को राप्ती नदी में फेंक दिया।
विज्ञापन

उधर, शनिवार को राप्ती नदी में आजाद का शव उतराता देख ग्रामीणों ने परिजनों और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया तो परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी और उनके घर पर बुलडोजर चलाने की मांग करते हुए हंगामा करने लगे। नौवा अब्बल से मिर्जापुर जाने वाली सड़क को परिजनों व ग्रामीणों ने गाड़ी लगाकर आधे घंटे तक जाम कर दिया। सीओ कैंट अंशिका वर्मा के काफी समझाने पर वे माने।
विज्ञापन
विज्ञापन



शुक्रवार से ही गायब थे युवक-युवती
सनहा गांव में शुक्रवार की भोर में आजाद और युवती लापता हो गए थे। इस दौरान युवती के परिजन घर में ताला बंदकर फरार हो गए। तब युवक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई। बेचू निषाद का बेटा आजाद हाईस्कूल तक पढ़ाई कर मछली पालन का काम करता था। उसने अपने घर से पांच सौ मीटर की दूरी पर एक पोखरा 20 हजार रुपये वार्षिक की दर से किराए पर लिया था। रोजाना भोर में चार बजे पोखरे पर मछली की रखवाली करने जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed