{"_id":"67159020053283e615055284","slug":"gorakhpur-news-course-lane-closed-in-ramgarhtal-thrill-of-rowing-from-23-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-722614-2024-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: रामगढ़ताल में बंधी कोर्स लेन, रोइंग का रोमांच 23 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: रामगढ़ताल में बंधी कोर्स लेन, रोइंग का रोमांच 23 से
Mon, 21 Oct 2024 04:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Mon, 21 Oct 2024 04:50 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। रामगढ़ताल में 25वीं सब जूनियर राेइंग राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए रविवार से कोर्स लेन बंधनी शुरू हो गई। रोइंग फेडरेशन ऑफ इंडिया से आई तकनीकी टीम ने ताल में लेन कोर्स बिछाना शुरू कर दिया है। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए देश के 20 राज्याें की टीमें 21 अक्तूबर को पहुंच जाएंगी। 22 को वह रामगढ़ताल में अभ्यास के लिए उतरेंगी। लेन कोर्स बिछाने के साथ ही अब ताल में बोटिंग 26 अक्तूबर तक बंद रहेगी। आयोजन सचिव पुनीत बालियान ने बताया कि रविवार को सुबह सात बजे रोइंग फेडरेशन ऑफ इंडिया से आई सात सदस्यीय जूरी ताल पर पहुंची। सबसे पहले लेन कोर्स बिछाने के लिए उपलब्ध सामानों का जायजा लिया। इसके बाद पानी में पोल गाड़ने के साथ-साथ रस्सी बांधने का कार्य किया। यह प्रक्रिया सुबह से लेकर देर शाम तक जारी रही। रस्सी बांधने का कार्य टीम पूरा कर लिया गया है। सोमवार को लाइन मार्किंग और बाॅल बांधने का कार्य करेंगे, जिससे रेस के लिए खिलाड़ियाें को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी।
विज्ञापन