फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Couple assaulted after teasing at wedding ceremony, case registered

Gorakhpur News: शादी समारोह में छेड़खानी के बाद दंपती से मारपीट, केस दर्ज

Sat, 22 Feb 2025 12:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Couple assaulted after teasing at wedding ceremony, case registered
चिलुआताल थाना क्षेत्र का मामला, महराजगंज जिले के परतावल के आरोपियों की चल रही तलाश
विज्ञापन

चिलुआताल। शादी समारोह में शामिल एक महिला के साथ नशे में धुत युवकों ने छेड़खानी और मारपीट की। महिला के पति विरोध किया तो उन्हें भी पीट दिया। पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज करके पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

मिर्जापुर पचपेड़वा इलाके की रहने वाली महिला ने चिलुआताल थाने की पुलिस तहरीर देकर बताया है कि 18 फरवरी को वह पति संजय शर्मा के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने गई थीं। शादी नकहा नंबर एक स्थित मैरिज हाल में आयोजित थी। पति के साथ खाना खाने के दौरान महराजगंज जिले के परतावल निवासी मनीष अग्रवाल व उसके तीन साथी अश्लील हरकत करने लगे। विरोध करने पर वह आक्रामक हो गए। आरोपियों की हरकत से बचने के लिए पति ने कार में लेजाकर बैठा दिया। आरोपी वहां भी पहुंच गए। कार का दरवाजा खोलकर साड़ी पकड़कर उन्हें खींचने लगे। विरोध पर मारपीट करने लगे। पति ने विरोध किया तो उन्हें भी पीट दिया। चिलुआताल थाना प्रभारी अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज करके जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed