फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur Convocation ceremony tomorrow at DDU, preparations will be completed with rehearsal today

UP: डीडीयू में दीक्षांत समारोह कल, रिहर्सल के साथ पूरी होंगी तैयारियां- 26 घंटे शहर में रहेंगी राज्यपाल

Sun, 24 Aug 2025 02:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 24 Aug 2025 02:14 AM IST
सार

दीक्षांत को लेकर बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में रविवार दोपहर 12 बजे से पूर्वाभ्यास का आयोजन किया गया है। पूर्वाभ्यास में पदक विजेता सभी छात्र-छात्राओं के साथ ही विभिन्न समितियों से जुड़े शिक्षक भी शामिल होंगे। आयोजन स्थल पर रविवार को ही तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा।

विज्ञापन
In Gorakhpur Convocation ceremony tomorrow at DDU, preparations will be completed with rehearsal today
गोरखपुर विश्वविद्यालय( सांकेतिक) - फोटो : डीडीयू सोशल मीडिया पेज

विस्तार

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के 44वें दीक्षांत समारोह की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। दीक्षांत समारोह 25 अगस्त को होगा, इसके लिए 24 अगस्त को पूर्वाभ्यास के साथ तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा। दीक्षांत समारोह का आयोजन योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में दोपहर डेढ़ बजे से होगा।

विज्ञापन


डीडीयू की कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने बताया कि कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल मेधावी विद्यार्थियों को पदक और उपाधि प्रदान करेंगी। इसके साथ ही नवीनीकृत सुविधाओं का लोकार्पण भी करेंगी। इनमें संत कबीर छात्रावास की जीर्णोद्धार (408 लाख), माइक्रोबायोलॉजी प्रयोगशाला (53.96 लाख) रसायन शास्त्र प्रयोगशाला (49.03 लाख) तथा अतिथि गृह का नवीनीकरण शामिल है।
विज्ञापन


इसके साथ ही अलकनंदा छात्रावास के नए ब्लॉक (3 करोड़ रुपये) का लोकार्पण भी महामहिम करेंगी। इसके अलावा कुलाधिपति कई नई परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगी। इनमें इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (31.62 करोड़), विधि संकाय भवन (9.87 करोड़) और केन्द्रीय यंत्रण भवन सेंट्रल इंस्ट्रूमेंटेशन फैसिलिटी (30.82 करोड़) शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर 12 बजे से पूर्वाभ्यास
दीक्षांत को लेकर बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में रविवार दोपहर 12 बजे से पूर्वाभ्यास का आयोजन किया गया है। पूर्वाभ्यास में पदक विजेता सभी छात्र-छात्राओं के साथ ही विभिन्न समितियों से जुड़े शिक्षक भी शामिल होंगे। आयोजन स्थल पर रविवार को ही तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed