{"_id":"68ab7d6786aa1b5a8b080ff5","slug":"gorakhpur-news-convocation-ceremony-at-ddu-today-preparations-complete-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-1048479-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: डीडीयू में आज दीक्षांत समारोह, तैयारियां पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: डीडीयू में आज दीक्षांत समारोह, तैयारियां पूरी
विज्ञापन
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय का 44वां दीक्षांत समारोह का बाबा गम्भीरनाथ प्रेक्षागृह म
आयोजन स्थल योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में पूर्वाभ्यास के साथ पूरी हुईं तैयारियां
73,887 छात्र-छात्राओं को डिग्री, 301 शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि
मेधावियों को मिलेंगे 161 पदक, रिकॉर्ड 301 शोधार्थियों को मिलेगी पीएचडी उपाधि
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय का 44वां दीक्षांत समारोह सोमवार को दोपहर एक बजे से योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में आयोजित होगा। इसमें 73,887 छात्र-छात्राओं को डिग्री और 301 शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि प्रदान की जाएगी। दीक्षांत को लेकर रविवार को पूर्वाभ्यास किया गया। समारोह को लेकर देर रात तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।
समारोह में कुल 76 विद्यार्थियों को कुलाधिपति के हाथों 161 स्वर्ण पदक प्रदान किए जाएंगे। इनमें 56 छात्राएं (73.68 प्रतिशत) और 20 छात्र (26.32 प्रतिशत) शामिल होंगे। इस वर्ष कुल 71 विश्वविद्यालय स्वर्ण पदक दिए जाएंगे। ये 50 छात्राओं और 20 छात्रों को प्रदान किए जाएंगे। वहीं डोनर पदकों की संख्या 90 है, जो 69 छात्राओं और 21 छात्रों को प्रदान किए जाएंगे।
डीडीयू परिसर के कुल 7,711 छात्र-छात्राओं को डिग्रियां प्रदान की जाएंगी। कॉलेजों के 66,176 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की जाएंगी। इस वर्ष कुल 50,636 छात्राओं (68.53 प्रतिशत) और 23,251 छात्रों (31.47 प्रतिशत) को डिग्रियां प्राप्त होंगी।
विज्ञापन
-- -
पूर्वाभ्यास कर पूरी की तैयारियां
पूर्वाभ्यास कार्यक्रम करीब दो घंटे से अधिक समय तक चला। इसे लेकर पदक विजेताओं में उत्साह दिखा। इस दौरान कुलपति प्रो. पूनम टंडन, प्रो. निखिलकांत शुक्ल, प्रो. अनुभूति दुबे व प्रो. प्रज्ञा चतुर्वेदी विभिन्न भूमिकाओं में दिखे। संचालन डॉ. तूलिका मिश्रा ने किया। इस दौरान प्रो. राजवंत राव, प्रो. शांतनु रस्तोगी, नंदिता सिंह, प्रो. अजय शुक्ल, प्रो. कमलेश गुप्त, प्रो. उमेश नाथ त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
-- -
पद्मश्री आशुतोष शर्मा होंगे मुख्य अतिथि
आईआईटी कानपुर के चेयर प्रोफेसर पद्मश्री आशुतोष शर्मा दीक्षांत के मुख्य अतिथि होंगे। उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय व उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी।
-- -
बिजली गुल रहने से पौने दो घंटे देरी से शुरू हुआ रिहर्सल
यह आयोजन दोपहर 12 बजे से निर्धारित था लेकिन बिजली गुल रहने के कारण पौने दो बजे शुरू हो सका। बताया जा रहा है कि बिजली फॉल्ट के कारण यह दिक्कत आई। इस दौरान हॉल में मौजूद शिक्षक, टॉपर्स और स्कूलों से आए छात्र-शिक्षक व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बेहाल दिखे।
-- -
मुस्कान जायसवाल को अतुल माहेश्वरी स्मृति पदक
अमर उजाला की ओर से अतुल माहेश्वरी स्मृति स्वर्ण पदक बीए जेएमसी के टॉपर को प्रदान किया जाता है। पत्रकारिता के प्रति प्रोत्साहन के लिए यह स्मृति पदक 2019 से दिया जा रहा है। इस तरह सातवीं बार यह स्मृति पदक टॉपर को प्रदान किया जाएगा। इस बार यह पुरस्कार बीए जेएमसी की टॉपर मुस्कान जायसवाल को प्रदान किया जाएगा।
-- -
लाइफटाइम एचीवमेंट होगा स्मृति पदक : मुस्कान
बीए जेएमसी की टॉपर मुस्कान जायसवाल ने कहा कि अमर उजाला बहुत बड़ा संस्थान है। अतुल मोहश्वरी पुरस्कार उनके लिए लाइफटाइम एचीवमेंट पुरस्कार होगा। यह जिंदगीभर प्रेरित करेगा कि जिंदगी में सकारात्मक होकर आगे बढ़ना है। देवरिया के भीखमपुर रोड निवासी मुस्कान ने बताया कि अब पीजी में उनका प्रवेश माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय में एडवरटाइजमेंट एंड पब्लिक रिलेशन विषय में हो गया है। यह पुरस्कार जीतकर वहां पहुंचना प्रेरणा का काम करेगा। मीडिया के क्षेत्र में ही कॅरिअर बनाना चाहती हैं। उनके पिता कृष्ण मोहन जायसवाल बिजनेसमैन व माता सुमन गृहिणी हैं।
-- -
परिवार के लोग प्रेरणा, प्रोफेसर बनना है : ज्योत्सना
बीए की टॉपर द्रौपदी देवी विंध्याचल महाविद्यालय, अहिरौली सिहोरवां की छात्रा ज्योत्सना प्रोफेसर बनना चाहती हैं। इसके लिए वह एमए गृह विज्ञान से पढ़ाई करेंगी। उनके पिता डॉ. प्रदीप यादव गोरखपुर विश्वविद्यालय के रक्षा अध्ययन विभाग के सेवानिवृत्त प्रोफेसर हैं। उनके पिता चार भाई हैं, जिनमें तीन शिक्षक हैं। पिता की प्रेरणा से ही वे शिक्षक बनना चाहती हैं। ज्योत्सना ने कहा कि प्रतिदिन क्लास अटेंड करने के साथ ही न्यूनतम चार घंटे पढ़ाई करती हैं। सफलता के लिए स्व अध्ययन और रिवीजन जरूरी है।