{"_id":"68acc041d90cb4c0410a346a","slug":"gorakhpur-news-contract-worker-ran-away-with-three-meters-service-may-be-terminated-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-1049182-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: निविदा कर्मी तीन मीटर लेकर भागा, सेवा हो सकती है समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: निविदा कर्मी तीन मीटर लेकर भागा, सेवा हो सकती है समाप्त
Tue, 26 Aug 2025 01:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Tue, 26 Aug 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। बड़हलगंज उपकेंद्र का निविदा कर्मी तीन मीटर लेकर भाग गया है। उपभोक्ता के परिसर में मीटर नहीं लगा तो उसने शिकायत की। इसके बाद अभियंताओं को जानकारी हुई। जांच में पता चला कि जो मीटर निविदा कर्मी को उपभोक्ता के परिसर में लगाने के लिए दिया गया था, वह लगा ही नहीं। निविदा कर्मी भी 17 जून से ड्यूटी पर नहीं आ रहा है।
अवर अभियंता (जेई) धनंजय सिंह ने निविदाकर्मी के खिलाफ बड़हलगंज थाने में तहरीर दी है। कौड़ीराम के अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) संतोष तिवारी ने निविदा कर्मी की सेवा समाप्त करने के लिए पत्र लिखा है। जेई ने बताया कि नए कनेक्शनों के लिए निविदा कर्मी को तीन मीटर दिए गए थे। इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल रहा था। मीटर न लगने से उपभोक्ता भी परेशान हो रहे थे। उससे संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन बात नहीं हो सकी। उसके खिलाफ तहरीर दे दी गई है। सूचना मिलते ही उपभोक्ता के परिसर में मीटर लगवा दिया गया है।