फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Contract teachers of self-financed colleges will be able to conduct research

Gorakhpur News: स्ववित्त पोषित कॉलेजों के संविदा शिक्षक करा सकेंगे शोध

Mon, 21 Oct 2024 04:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 21 Oct 2024 04:50 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Contract teachers of self-financed colleges will be able to conduct research
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में अब स्ववित्त पोषित पाठ्यक्रम और अनुदानित काॅलेजों के स्व-वित्तपोषित पाठ्यक्रम के संविदा शिक्षक भी शोध कराएंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने उन्हें सह-शोध निर्देशक बनाने का न केवल निर्णय लिया है, बल्कि इसके लिए दिशा-निर्देश भी जारी कर दिया है। शोध, नवाचार और शैक्षणिक उत्कृष्टता को प्रोत्साहित करने के लिए विश्वविद्यालय की ओर से यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है।
इस निर्णय के पीछे विश्वविद्यालय एक अन्य उद्देश्य शोध के दायरे को बढ़ाना और संबद्ध संस्थानों के शिक्षकों व विद्यार्थियों में अनुसंधान की ललक जगाना है। शोध को लेकर यह निर्णय नए पीएचडी अध्यादेश के उस नियम के तहत लिया गया है, जिसमें यह व्यवस्था दी गई है कि विभागीय शोध समिति से अनुमोदन प्राप्त होने के बाद संविदा पर कार्य कर रहे शिक्षकों को सह-शोध निर्देशक बनाया जा सकता है।
विज्ञापन

विभागीय अनुसंधान समिति संविदा शिक्षकों को सह-शोध निर्देशक बनाने से पहले शोध अध्यादेश के मानक पर उनकी पात्रता का मूल्यांकन करेगी। पात्र पाए जाने पर अपनी अनुशंसा शोध व विकास प्रकोष्ठ को भेजेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रकोष्ठ अनुशंसा प्राप्त शिक्षक को सह-शोध निर्देशक बनाने की संस्तुति देगा और उनका नाम संबंधित विभाग में भेजेगा। विभाग यह निर्णय लेगा कि उन्हें किस शोध छात्र का सह-शोध निर्देशक बनाना है। संविदा शिक्षकों को सह-शोध निर्देशक बनाने की अंतिम स्वीकृति कुलपति की ओर से दी जाएगी।न
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed