फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Construction of bridge on water body started, topographic survey is being done

Gorakhpur News: वॉटर बॉडी पर ब्रिज का निर्माण शुरू, किया जा रहा टोपोग्राफिक सर्वे

Wed, 20 Aug 2025 01:55 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Construction of bridge on water body started, topographic survey is being done
वॉटर बॉडी पर ब्रिज के निर्माण के लिए टोपोग्राफिक सर्वे।
रामगढ़ताल नौकायन मार्ग पर वाहनों का आवागमन होगा सुगम
विज्ञापन


14.32 करोड़ की लागत से जीडीए करा रहा 112 मीटर लंबे ब्रिज का निर्माण

गोरखपुर। गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) की ओर से रामगढ़ताल के वॉटर बॉडी में अत्याधुनिक डबल लेन ब्रिज का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। अगले साल तक इसके तैयार हो जाने की उम्मीद है। खास बात यह है कि इस ब्रिज पर लोगों को स्काई वाक जैसा अनुभव मिलेगा। मंगलवार को टीम ने इसका टोपोग्राफिक सर्वे किया।
ब्रिज बनने से नौकायन मार्ग से देवरिया बाईपास फोरलेन तक वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध होगा। इससे तारामंडल क्षेत्र के लोगों को जाम से राहत मिलेगी और यात्रा का समय भी बचेगा। जीडीए के प्रभारी मुख्य अभियंता किशन सिंह ने बताया कि ब्रिज निर्माण के लिए चयनित फर्म के साथ अनुबंध हो चुका है। फर्म ने मौके पर निर्माण सामग्री डालने और सर्वे की प्रक्रिया शुरू कर दी है। परियोजना के तहत 112 मीटर लंबा डबल लेन ब्रिज और एप्रोच रोड बनाया जाएगा। इसे 18 माह के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

परियोजना की अनुमानित लागत 15.57 करोड़ रुपये थी, लेकिन शासन से 14.32 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए। इसमें से 7.78 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी भी कर दी गई है। यह ब्रिज योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह के पीछे काॅरपोरेट पार्क से लेकर सर्किट हाउस के पास तक बनाया जाएगा। इसके बनने से तारामंडल क्षेत्र के दोनों हिस्से जुड़ जाएंगे और वसुंधरा एन्क्लेव, देवरिया बाईपास रोड समेत आसपास के इलाकों को सीधा लाभ मिलेगा। साथ ही सर्किट हाउस, नौका विहार, चंपा देवी पार्क, आंबेडकर पार्क और प्राणी उद्यान जैसे स्थलों तक पहुंच भी आसान होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed