{"_id":"674517da43b2e52a4a07ea96","slug":"gorakhpur-news-congressmen-sat-silent-for-an-hour-in-front-of-gandhi-statue-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-758292-2024-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गांधी प्रतिमा के सामने एक घंटे तक मौन बैठे कांग्रेसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गांधी प्रतिमा के सामने एक घंटे तक मौन बैठे कांग्रेसी
विज्ञापन
गोरखपुर। संभल में हुई हिंसा के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान की अगुवाई में गोलघर टाउनहाल स्थित गांधी प्रतिमा के सामने एक घंटे का मौन रखा। इस विरोध प्रदर्शन के बाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान ने कहा प्रदेश सरकार अपनी कमियां छिपाने के लिए जगह-जगह धार्मिक विवाद को बढ़ावा दे रही है।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि संभल की घटना के बाद प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर सभी जिलों में गांधी जी की प्रतिमा के समक्ष कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक घंटे मौन रखकर विरोध प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष का कहना था कि हर जगह विरोध की आवाज दबाने के लिए सरकार पुलिस बल का प्रयोग कर रही है। पहले बहराइच और अब संभल जैसी घटना से लोगों को सतर्क रहना होगा।
इस दौरान महिला कांग्रेस की महानगर अध्यक्ष शबिहा शब्दपोश, दिलीप निषाद, महेंद्र नाथ मिश्रा, पंकज पासवान, अनुराग पांडे, विजय राय, राजकुमार यादव, देवेंद्र निषाद, धनुष, दिनेश मौर्या आदि मौजूद रहे।