{"_id":"672fc9f08c5ba6a3e9098875","slug":"gorakhpur-news-congress-made-serious-allegations-against-ddu-administration-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-742231-2024-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: डीडीयू प्रशासन पर कांग्रेस ने लगाए गंभीर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: डीडीयू प्रशासन पर कांग्रेस ने लगाए गंभीर आरोप
विज्ञापन
गोरखपुर। डीडीयू में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय अधिवेशन के आयोजन और उसके भूमिपूजन के लिए कुलपति प्रो. पूनम टंडन के नाम से वायरल आमंत्रण पत्र को लेकर कांग्रेस और एनएसयूआई हमलावर है।
एनएसयूआई व डीडीयू के छात्र नेता आदित्य शुक्ल ने शनिवार को प्रेस क्लब में प्रेसवार्ता कर आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय प्रशासन एबीवीपी से मिलकर काम कर रहा है।
किसी छात्र संगठन को राष्ट्रीय अधिवेशन के लिए विश्वविद्यालय परिसर और गेस्ट हाउस का आवंटन किस आधार पर किया जा रहा है? यदि इसके लिए एबीवीपी से शुल्क लिया गया है तो उसे सार्वजनिक किया जाना चाहिए। अगर 48 घंटे के अंदर विश्वविद्यालय की ओर से जवाब नहीं दिया गया तो बड़े आंदोलन को बाध्य होंगे।
विज्ञापन
दरअसल, एबीवीपी का राष्ट्रीय अधिवेशन 22 से 24 नवंबर तक गोरखपुर विश्वविद्यालय कैंपस में होना है।
‘विश्वविद्यालय जनता के टैक्स से चलता है’ : कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष विश्व विजय सिंह ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन एबीवीपी के कार्यक्रम के लिए अपने संसाधन उपलब्ध करा रहा है। आरोप लगाया कि दिसंबर आने जा रहा है। कई छात्रावास खाली रखे गए हैं।