फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Complete the retaining wall of Godhoiya drain in 10 days: Commissioner

10 दिन में पूरा कराएं गोड़धोइया नाले की रिटेनिंग वॉल : कमिश्नर

Tue, 27 May 2025 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Tue, 27 May 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Complete the retaining wall of Godhoiya drain in 10 days: Commissioner
कमिश्नर ने समीक्षा बैठक के बाद किया स्थलीय निरीक्षण
विज्ञापन

कहा- मौके पर कैंप करें जल निगम के अभियंता
गोरखपुर। कमिश्नर अनिल ढींगरा ने सोमवार को गोड़धोइया नाला निर्माण कार्य के प्रगति की समीक्षा की। इसके बाद मौके पर जाकर कार्यों को देखा। उन्होंने बिछिया पीएसी कैंप के पास चल रहे नाला निर्माण के लिए 10 दिन में रिटेनिंग वॉल पूरा करने और नाले में पड़े मलबा को बरसात पूर्व हटा लेने के निर्देश दिए। जल निगम के अभियंताओं को मौके पर कैंप कर कार्य पूरा कराने के भी निर्देश दिए।

समीक्षा बैठक में एडीएम प्रशासन पुरूषोत्तम गुप्ता, जल निगम के अधीक्षण अभियंता रतनसेन सिंह, अधिशासी अभियंता पंकज कुमार व तहसील सदर गोरखपुर की राजस्व टीम उपस्थित रही। बैठक के बाद कार्य स्थल का निरीक्षण करने पहुंची प्रशासनिक टीम ने बिछिया पीएसी कैंप के निकट चल रहे कार्य को देखा। कमिश्नर ने आबादी क्षेत्र में नाले की रिटेनिंग वाॅल का निर्माण कार्य 10 दिन में कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए। साथ ही जिन स्थानों पर मकानों को तोड़ने का कार्य बाकी है, या जहां मलबा पड़ा है, वह सभी बरसात से पूर्व हटवाने के निर्देश दिए। बरसात में आबादी क्षेत्र में वाटर लॉगिंग न हो, इसके भी निर्देश दिए। जल निगम के अभियंताओं को स्थल पर ही कैंप करके कार्य को पूर्ण कराने के भी निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed