{"_id":"6769b93ea8f7822f860ac984","slug":"gorakhpur-news-complaints-will-have-to-be-physically-verified-and-uploaded-on-the-portal-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-787584-2024-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: शिकायतों का भौतिक सत्यापन कर पोर्टल पर करना होगा अपलोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: शिकायतों का भौतिक सत्यापन कर पोर्टल पर करना होगा अपलोड
विज्ञापन
गोरखपुर। महीने के पहले और तीसरे संपूर्ण समाधान दिवस पर अधिकारियों को समस्याओं का भौतिक सत्यापन कराना होगा और पोर्टल पर लंबित मामलों का भी निस्तारण कर उसे अपलोड कराना है। प्रत्येक महीने में 40 शिकायतों का निस्तारण कराकर संबंधित शिकायतकर्ता का फीड बैक लेना होगा। डीएम ने छह महीने के लिए सातों तहसीलों पर रोस्टरवार अधिकारियों की ड्यूटी लगा दी है।
डीएम कृष्णा करुणेश ने सोमवार को सीएम डैशबोर्ड पर विकास कार्यों, शिकायतों एवं राजस्व वसूली से संबंधित प्रकरणों की समीक्षा की। कहा कि सीएम डैशबोर्ड की लगातार निगरानी करते रहें। कोई भी आवेदन पत्र निर्धारित समयावधि से ज्यादा लंबित न रहें, इससे रैकिंग प्रभावित होगी। अगर लापरवाही बरती गई तो संबंधित अधिकारी जिम्मेदार माने जाएंगे और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वृद्धावस्था, निराश्रित महिला पेंशन आदि के आवेदनों का समय से निस्तारण करने का निर्देश दिया।
इस दौरान एडीएम प्रशासन पुरुषोत्तम दास गुप्ता, एडीएम सिटी अंजनी कुमार सिंह, मुख्य राजस्व अधिकारी अमित राठौर, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एसडीएम सदर मृणाली अविनाश जोशी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।