{"_id":"67dc6e0041d0b30b8e01db4a","slug":"gorakhpur-news-cold-drinks-were-being-sold-by-changing-the-expiry-date-using-laser-machine3000-bottles-seized-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-876241-2025-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: लेजर मशीन से एक्सपायरी डेट बदलकर खपा रहे थे कोल्ड ड्रिंक्स..3000 बोतलें जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: लेजर मशीन से एक्सपायरी डेट बदलकर खपा रहे थे कोल्ड ड्रिंक्स..3000 बोतलें जब्त
विज्ञापन
दिल्ली से मंगाई डेढ़ लाख की मशीन, मंडल भर में फैला एक्सपायर्ड माल का धंधा, शहर में एक दिन पहले हुई कार्रवाई से मिली जानकारी
कंपनियों से एक्सपायर्ड माल आधे रेट पर खरीदते हैं, तारीख बदलकर पूरे दाम पर बेच देते हैं
हर साल करोड़ों रुपये का वारा-न्यारा कर रहे थे धंधेबाज, इस बार खुल गया खेल
गोरखपुर। दिल्ली से डेढ़ लाख की लेजर मशीन लाकर धंधेबाज कोल्ड ड्रिंक्स की एक्सपायरी डेट मिटाकर बोतलों को बाजार में खपा रहे थे। करोड़ों का यह धंधा पूरे पूर्वांचल में फैल चुका है, जिसका केंद्र बिंदु गोरखपुर है। बुधवार को हुई कार्रवाई से मिले इनपुट के बाद बृहस्पतिवार को खोराबार में छापा मारकर एक गोदाम से अब करीब 3000 बोतल कोल्ड ड्रिंक्स जब्त की गईं।
पता चला है कि धंधेबाज, एजेंसियों से खराब माल आधे से भी कम कीमत पर खरीद लेते थे और उसकी एक्सपायरी डेट बदलकर फिर उसे बाजार में वापस खपा देते थे। खोराबार में एक्सपायर हुई कोल्ड ड्रिंक्स और नया आया स्टॉक एक ही में मिलाकर रखा था। जबकि एक्सपायर कोल्ड ड्रिंक्स के लिए अलग से भी एक गोदाम ले रखा था।
खाद्य सुरक्षा विभाग के अफसरों को खबर लगी थी कि जाड़े में स्टोर कर रखी गई लाखों बोतल कोल्ड ड्रिंक्स को होली और उसके बाद सहालग में खपाने की तैयारी है। कई दिन से इसकी सुराग में लगे खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने बुधवार को महेवा मंडी में एक होलसेलर के यहां छापा मारा तो वहां से इन्हें डोमिनगढ़ स्थित एजेंसी का सुराग मिला।
विज्ञापन
छानबीन के दौरान यह बात सामने आई कि खोराबार में भी एक एजेंसी संचालित है। बृहस्पतिवार को खाद्य सुरक्षा विभाग के अफसर खोराबार वाली एजेंसी पर पहुंचे। गोदाम में 200 एमएल पैकिंग की 950 पेटी, 500 एमएल की 670 पेटी, 200 एमएल की ऑरेंज कोल्ड ड्रिंक 1280 पेटी, 500 एमएल की आरेंज की 255 पेटी कोल्ड ड्रिंक एक्सपायर थी, जबकि दूसरे स्थान पर एक्सपायर और बिना एक्सपायर कोल्ड ड्रिंक रखे हुए थे।
सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा डॉ. सुधीर कुमार सिंह, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी हितेंद्र मोहन तिवारी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी शैलेंद्र श्रीवास्तव, उमाशंकर सिंह एवं संतोष तिवारी ने छापा मारा।
शादियों में भी खपा रहे खराब माल..देखकर ही पीएं कोल्ड ड्रिंक्स
विभागीय छानबीन में यह पता लगा कि धंधेबाज इस तरह से तैयार खराब कोल्ड ड्रिंक्स की सबसे अधिक खपत शादी या इस जैसे अन्य बड़े आयोजनों में खूब करते हैं। ऐसा इसलिए कि अधिक मात्रा में मांग की वजह से लोग दुकानदार से छूट चाहते हैं। सस्ते रेट में मिला माल दुकानदार छूट देकर ग्राहक से संबंध भी बना लेता है और अपना खराब माल भी खपा देता है। जानकारों की सलाह है कि शादी या ऐसे आयोजनों में भी कोल्ड ड्रिंक्स जांच परख कर ही पीने की जरुरत है, वरना नुकसान उठा सकते हैं।
आधे दाम पर खरीदकर पूरे दाम पर बेचते हैं
कोल्ड ड्रिंक्स की एक्सपायरी डेट छह महीने तक की होती है। कंपनियां बड़े डिस्ट्रीब्यूटर्स से एक्सपायर माल वापस लेती हैं, जिसके बदले में उन्हें नई बोतल या पानी देती हैं। इससे छोटे स्टाकिस्टों को नुकसान होता है। एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक्स का धंधा चलाने वाले लोग बाजार से औने-पौने दाम पर इन्हें खरीद लेते हैं और इस पर एक्सपायरी डेट बदलकर वापस उसे बाजार में पहुंचा देते हैं। आधी से भी कम कीमत पर मिलने वाली इस कोल्ड ड्रिंक्स को दुकानदार नया माल बताकर बेच देते हैं। इसमें मुनाफा अधिक होता है।
वर्जन
बुधवार को हुई कार्रवाई के दौरान ही इस बात की जानकारी मिली थी कि शहर में कुछ अन्य जगहों पर भी बड़ी मात्रा में एक्सपायर हो चुकी कोल्ड ड्रिंक्स रखी है, जिसके आधार पर बृहस्पतिवार को छापा मारा गया। गोरखपुर से देवरिया, कुशीनगर समेत मंडल के अन्य जिलों में भी इस तरह का एक्सपायरी माल भेजा जाता रहा है।
-डॉ. सुधीर कुमार सिंह, सहायक आयुक्त, खाद्य सुरक्षा