{"_id":"671ab35b8a4d029c4e09a5a4","slug":"gorakhpur-news-cm-yogi-will-give-diwali-gifts-to-municipal-corporation-employees-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-726873-2024-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: नगर निगम कर्मियों को सीएम योगी देंगे दिवाली गिफ्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: नगर निगम कर्मियों को सीएम योगी देंगे दिवाली गिफ्ट
विज्ञापन
गोरखपुर। दिवाली पर नगर निगम के 3500 आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को उपहार दिए जाएंगे। यह उपहार गोरखनाथ मंदिर परिसर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों वितरित कराए जाएंगे। गिफ्ट के रूप में कर्मियों को कप और प्लेट के साथ एक किलोग्राम सोनपापड़ी उपलब्ध कराई जाएगी।
नगर निगम ने इसके लिए विज्ञापन जारी कर निविदा मांगी है। इसमें दिवाली एवं छठ पर नगर निगम में आउटसोर्स पर तैनात सफाई कर्मचारियों एवं सफाई मित्रों को उपहार स्वरूप देने के लिए 3500 कप-प्लेट की आपूर्ति और दूसरी निविदा में 3500 किलोग्राम सोनपापड़ी शामिल है। नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने कहा कि कोशिश है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों गोरखनाथ मंदिर से ही सफाई मित्रों एवं सफाई कर्मियों में दीपावली उपहार वितरित कराया जाए। शहर को साफ-सुथरा रखने में सफाई मित्रों एवं सफाई कर्मचारियों का योगदान अतुलनीय है। संवाद