{"_id":"678242b0a84b0d3e2a0970b4","slug":"gorakhpur-news-cm-yogi-will-award-gorakhpur-ratna-award-to-five-people-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-805252-2025-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गोरखपुर रत्न सम्मान से पांच लोगों को नवाजेंगे सीएम योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गोरखपुर रत्न सम्मान से पांच लोगों को नवाजेंगे सीएम योगी
विज्ञापन
गोरखपुर महोत्सव के समापन समारोह में किया जाएगा सम्मानित
गोरखपुर। गोरखपुर महोत्सव के समापन समारोह में रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अलग-अलग क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए पांच लोगों को गोरखपुर रत्न से सम्मानित करेंगे। यह सम्मान खेल, कला, चिकित्सा, विज्ञान और कृषि के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले लोगों को मिलेगा। इसके लिए चयनित लोगों को सूचना भेज दी गई है।
खेल के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय टेनिस खिलाड़ी शगुन कुमारी को यह पुरस्कार मिलेगा। शगुन राज्य और राष्ट्रीय स्तर की कई टेनिस प्रतियोगिताओं में पदक विजेता हैं। कला के क्षेत्र में वरिष्ठ रंगकर्मी केसी सेन को चुना गया है। वह 1200 से अधिक नाटकों का मंचन एवं निर्देशन कर चुके हैं। चिकित्सा के क्षेत्र में वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. बीबी त्रिपाठी, विज्ञान के क्षेत्र में डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय के शोधकर्ता डॉ. साहिल महफूज और कृषि के क्षेत्र में शहद उत्पादक किसान राजू सिंह को पुरस्कार दिया जाएगा।

-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ
विज्ञापन