फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: CM Yogi laid the foundation stone of Nana Ji Deshmukh Park

Gorakhpur News: सीएम योगी ने किया नाना जी देशमुख पार्क का शिलान्यास

Mon, 13 Jan 2025 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 13 Jan 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: CM Yogi laid the foundation stone of Nana Ji Deshmukh Park
वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मुख्यमंत्री योगी ने रखी आधारशिला
विज्ञापन


गोरखपुर। सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस नगर में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रचारक और जनसंघ के संस्थापक सदस्यों में से एक चंडिकादास अमृतराव देशमुख ‘नानाजी देशमुख’ के नाम से बनने वाले पार्क का शिलान्यास किया। पार्क के निर्माण पर प्रथम चरण में 1.72 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च होगी। शिलान्यास करने के बाद मुख्यमंत्री ने रुद्राक्ष के पौधे का रोपण भी किया।
पार्क का शिलान्यास कर मुख्यमंत्री ने इसके प्रस्तावित मॉडल की थ्री डी गैलरी का भी अवलोकन किया। इसका निर्माण 1800 वर्गमीटर क्षेत्रफल में किया जाएगा। इसकी चहारदीवारी के साथ यहां ओपन जिम, पाथवेज, सघन पौधरोपण, टॉयलेट ब्लाॅक, पेयजल का इंतजाम, सोलर लाइट्स और लैंडस्केपिंग की जाएगी। यहां आने वाले मार्निंग वॉकरों के लिए बैठने के लिए आकर्षक बेंच और बच्चों के लिए झूले भी लगाए जाएंगे। इसे आदर्श पार्क की तरह विकसित किया जाएगा। इसमें नानाजी देशमुख की आदमकद प्रतिमा भी स्थापित की जाएगी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ सांसद रविकिशन शुक्ल, जिला पंचायत अध्यक्ष साधना सिंह, मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, विधायक फतेह बहादुर सिंह, विपिन सिंह, राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक रमेश, भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, उपसभापति धर्मदेव चौहान, नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल, जीडीए उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन समेत प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अभियंता संजय चौहान ने बताया कि पूरे पार्क के निर्माण पर 15वां वित्त से 03.45 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च होगी। प्रथम चरण के निर्माण कार्य का सीएम ने शिलान्यास किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed