{"_id":"6851bbe70e80f8e3d004f5a4","slug":"gorakhpur-news-cm-reached-gorakhnath-temple-and-worshipped-guru-gorakhnath-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-974474-2025-06-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गोरखनाथ मंदिर पहुंच सीएम ने किया गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गोरखनाथ मंदिर पहुंच सीएम ने किया गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन
Wed, 18 Jun 2025 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jun 2025 12:33 AM IST
सार
दर्शन पूजन के बाद सीएम ने मंदिर पहुंचे लोगों से मुलाकात की। जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष दिनेश सिंह के साथ भारतीय कुश्ती टीम के कोच व एनईआर के उप क्रीड़ा अधिकारी चंद्र विजय सिंह ने मुलाकात की और पुलिस भर्ती समेत अन्य विभागों में खेल कोटा के तहत होने वाली भर्तियों में उत्तर प्रदेश के मूल निवासी खिलाड़ियों को प्राथमिकता देने की मांग की।
विज्ञापन
सीएम योगी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
गोरखपुर। विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार की दोपहर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले गुरु गोरखनाथ का विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया। इसके बाद सीएम ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि स्थल पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
दर्शन पूजन के बाद सीएम ने मंदिर पहुंचे लोगों से मुलाकात की। जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष दिनेश सिंह के साथ भारतीय कुश्ती टीम के कोच व एनईआर के उप क्रीड़ा अधिकारी चंद्र विजय सिंह ने मुलाकात की और पुलिस भर्ती समेत अन्य विभागों में खेल कोटा के तहत होने वाली भर्तियों में उत्तर प्रदेश के मूल निवासी खिलाड़ियों को प्राथमिकता देने की मांग की।
इसी क्रम में एम्स दिल्ली के पूर्व चिकित्सक डॉ. गौरव पांडेय ने भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की और उन्होंने चिकित्सकों की समस्याओं को अवगत कराया। इस दौरान उन्होंने आयुष्मान भारत योजना में लाभान्वित लोगों के बिल भुगतान की देरी से अस्पताल संचालकों को हो रही समस्याओं से अवगत कराया। जिस पर सीएम ने सही समय भुगतान कराने का आश्वासन दिया।