फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Cloudy throughout the day... drizzle increased the cold

Gorakhpur News: दिनभर छाए रहे बादल...बूंदाबांदी ने बढ़ाई ठंड

Sun, 29 Dec 2024 01:14 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Cloudy throughout the day... drizzle increased the cold
गोरखपुर। सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के चलते शनिवार को पूरे दिन मौसम का मिजाज बदला रहा। पूरे दिन आसमान में छाए बादलों ने धूप का रास्ता रोके रखा। बूंदाबांदी से पारा का गिरा और लोगों ने ठंड का अहसास किया। मौसम के इस बदले मिजाज से मात्र 24 घंटे में अधिकतम तापमान में छह डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। इसके चलते अचानक ठंड बढ़ गई। मौसम विभाग के अनुसार मौसम में आए इस बदलाव के चलते रविवार से कोहरे का प्रभाव बढ़ेगा और उसके साथ बढ़ती जाएगी गलन भरी ठंड।
विज्ञापन


पश्चिमोत्तर के पहाड़ों पर बना पश्चिमी विक्षोभ शनिवार को सक्रिय हो गया। जैसे ही वह हिमाचल प्रदेश व उत्तराखंड की ओर बढ़ा, असर दिखने लगा। बादलों ने आसमान में डेरा जमाया और बारिश जैसा माहौल बना दिया। खुलकर बारिश तो नहीं हुई लेकिन कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी शुरू हो गई। हालांकि वह ज्यादातर तक नहीं हुई लेकिन ठंड के रूप में अपना असर छोड़ गई। तापमान के आंकड़े इसका प्रमाण हैं। शुक्रवार को जो अधिकतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस था, वह शनिवार को गिरकर 20.4 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। बादलों के चलते बढ़ी नमी ने शहर की आर्द्रता का प्रतिशत बढ़ा दिया और बढ़ी आर्द्रता ने ठंड का अहसास बढ़ा दिया। लोगों को सिहरन का अहसास हुआ। शनिवार को शहर की अधिकतम आर्द्रता 91 प्रतिशत तक पहुंच गई और न्यूनतम आर्द्रता भी 83 से नीचे नहीं आने पाई। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो से तीन दिन के दौरान अधिकतम तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान आठ से 10 डिग्री सेल्सियस की रहेगा। लगातार तापमान कम बने रहने के कारण ठंड का अहसास बढ़ेगा। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि रविवार से मौसम शुष्क होने का अनुमान है। इसके बाद सोमवार से न्यूनतम तापमान में फिर से गिरावट आने की संभावना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed