{"_id":"68b8ab793b043898490efd0e","slug":"gorakhpur-news-citys-volleyball-player-aakanksha-selected-for-india-camp-gorakhpur-news-c-7-1-gkp1056-1059770-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: शहर के वॉलीबॉल खिलाड़ी आकांक्षा इंडिया कैंप के लिए चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: शहर के वॉलीबॉल खिलाड़ी आकांक्षा इंडिया कैंप के लिए चयनित
विज्ञापन
पुणे में आयोजित हुआ था ट्रायल, चीन में आयोजित होनी है वर्ल्ड वॉलीबॉल चैंपियनशिप
शहर के बिछिया की रहने वाली है आकांक्षा, रीजनल स्टेडियम में करती हैं अभ्यास
गोरखपुर। शहर के बिछिया की रहने वाली वॉलीबॉल खिलाड़ी आकांक्षा पांडेय का चयन इंडिया कैंप के लिए हुआ है। वह चीन के सांगलू शहर में चार से 13 दिसंबर तक आयोजित होने वाले अंडर-15 वर्ल्ड वॉलीबॉली चैंपियनशिप में भारतीय टीम में शामिल होने के लिए पसीना बहाएंगी।
रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में अभ्यास करने वाली खिलाड़ी आकांक्षा ने बताया कि इंडिया कैंप के लिए खिलाड़ियों को ट्रायल महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित हुआ था। इसमें यूपी से आठ खिलाड़ी जबकि देशभर से 250 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। इनमें से 23 खिलाड़ियों का चयन इंडिया कैंप के लिए हुआ है। वह यूपी से चुनी जाने वाली एक मात्र खिलाड़ी हैं। एक महीने के प्रशिक्षण के बाद कैंप में शामिल खिलाड़ियों में से भारतीय टीम चुनी जाएगी।
खेल प्रेमियों में खुशी की लहर
आकांक्षा के इंडिया कैंप में चयन पर खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है। गोरखपुर पहुंचने पर आकांक्षा को जोरदार स्वागत किया गया। बधाई देने वालों में उत्तर वाॅलीबाॅल संघ के सचिव सुनील तिवारी, जिला वाॅलीबाॅल संघ के सचिव बैजनाथ मिश्र, शम्भूनाथ तिवारी, अजय राय, रविन्द्र नाथ दुबे, आरडी पांडेय, आले हैदर, चंद्रविजय सिंह, संदीप पुंडीर, शिवशंकर यादव आदि ने बधाई दी।