{"_id":"68dd84c5cfc14936c005d370","slug":"gorakhpur-news-city-traffic-will-be-diverted-for-three-days-for-durga-idol-immersion-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1089868-2025-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए तीन दिन तक बदला रहेगा शहर का यातायात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए तीन दिन तक बदला रहेगा शहर का यातायात
विज्ञापन
भारी वाहनों और रोडवेज बसों के मार्गों में किया गया बदलाव
शाम चार बजे से प्रतिमा विसर्जन समाप्ति तक प्रभावी रूप से रहेगा लागू
गोरखपुर। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन 2, 3 और 4 अक्तूबर को शाम 4 बजे से प्रतिमा विसर्जन समाप्ति तक शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया। भारी संख्या में मूर्ति विसर्जन होने के चलते कारण रात्रि में भारी वाहनों का प्रवेश भी वर्जित रहेगा। यह डायवर्जन एंबुलेंस एवं अन्य इमरजेंसी वाहनों पर लागू नहीं होगा।
- लखनऊ की तरफ से गोरखपुर आने वाले भारी वाहनों को सहजनवां बाईपास जीरो पॉइंट से ही डायवर्जन किए जाएंगे। ये वाहन बाघागाड़ा, रामनगर करजहां एवं जंगल कौड़िया फोरलेन होते हुए अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे।
- वाराणसी, आजमगढ़, मऊ एवं बड़हलगंज से गोरखपुर की तरफ आने वाले भारी वाहनों को बेलीपार थाना क्षेत्र बाघागाड़ा स्थित फोरलेन पर डायवर्जन किया जाएगा। ये वाहन रामनगर करजहां एवं कालेसर होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।
विज्ञापन
- कुशीनगर से आने वाले भारी वाहन कोनी फोरलेन से रामनगर करजहां होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाएंगे। शहर की तरफ प्रवेश वर्जित रहेगा।
- देवरिया से आने वाले भारी वाहन रामनगर करजहा फोरलेन, बाघागाड़ा होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाएंगे। शहर की तरफ प्रवेश वर्जित रहेगा।
- गोरखपुर बस अड्डा से लखनऊ व वाराणसी की तरफ जाने वाले रोडवेज बसों को पैडलेगंज व मोहद्दीपुर चौराहा से डायवर्ट किया जाएगा। ये वाहन देवरिया बाईपास रोड से रामनगर करजहां होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाएंगे। आवश्यकता पड़ने पर चार पहिया वाहन भी डायवर्ट किए जाएंगे।
- नौसड़ चौराहा से टीपीनगर चौराहा की तरफ आने वाले रोडवेज बसों को डायवर्ट किया जाएगा। ये वाहन बाघागाड़ा, रामनगर करजहा एवं कालेसर होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।
- रोडवेज बस, ऑयल टैंकर, गैस टैंकर, दुग्ध वाहन एवं अन्य राजकीय वाहन विश्वविद्यालय चौराहा, मोहद्दीपुर चौराहा होते हुए चार फाटक ओवरब्रिज से कौवाबाग बाईपास मार्ग से असुरन चौराहा, खजांची चौराहा होते हुए स्पोर्ट्स काॅलेज चौराहा से रामनगर तिराहा, इंडस्टि्रयल एरिया मोड़ होते हुए बरगदवां चौराहा होकर फरेंदा सोनौली की तरफ जाएंगे।
- फरेंदा, पीपीगंज से गोरखनाथ मंदिर की तरफ आने वाले भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। ये वाहन बरगदवां चौराहे से इंडस्टि्रयल एरिया मोड़, रामनगर चौराहा से स्पोर्ट्स काॅलेज खजांची चौराहा से असुरन चौराहा, कौवाबाग मार्ग से चारफाटक ओवरब्रिज मोहद्दीपुर होते हुए देवरिया एवं कुशीनगर की ओर जाएंगे।
-नौसड़ तिराहे से तीन व चार पहिया वाहन मूर्ति विसर्जन तक डायवर्ट रहेंगे। ये वाहन नौसड़ तिराहे से बाघागाड़ा से रामनगर करजहां होकर अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।