फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: City bus will now go to Bansgaon, not just Kaudiram

Gorakhpur News: कौड़ीराम ही नहीं, अब बांसगांव तक जाएगी सिटी बस

Sat, 31 May 2025 01:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 May 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: City bus will now go to Bansgaon, not just Kaudiram
महेसरा से कौड़ीराम तक चलती हैं तीन बसें
विज्ञापन

शुक्रवार से एक बस को बांसगांव तक चलाने की शुरुआत की गई

गोरखपुर। महेसरा से कचहरी होते हुए कौड़ीराम तक चलने वाली तीन में से एक बस को शुक्रवार को बांसगांव तक चलाया गया। बांसगांव कौड़ीराम से 7 किलोमीटर आगे है। महेसरा से कौड़ीराम तक दो बसें पूर्व की भांति ही संचालित की जाएंगी।

मिली जानकारी के अनुसार, कौड़ीराम तक बसें चलने से बांसगांव जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। स्थानीय लोगों की मांग व जनप्रतिनिधियों की मध्यस्थता से बांसगांव तक फिलहाल एक बस को चलवाया गया है। सिटी बस के सीनियर स्टेशन इंचार्ज किशन जायसवाल के अनुसार काफी समय से बांसगांव तक सिटी बस को चलाने की मांग हो रही थी। भविष्य में जरूरत पड़ने पर बसों की संख्या को बढ़ाया भी जा सकता है। उन्होंने कहा कि किलोमीटर के हिसाब से हम किराया लेते हैं। इसमें टोल टैक्स का पांच रुपये जोड़ा जाता है। महेसरा से कौड़ीराम तक किराया 65 रुपये है जबकी बांसगांंव तक का किराया 70 रुपये रखा गया है।
विज्ञापन

परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक व सिटी ट्रांसपोर्ट के सहायक निदेशक लव कुमार सिंह का कहना है कि यात्रियों की मांग जहां ज्यादा होती है वहां पर रूट सर्वे कराकर बसों को चलाया जाता है। शुक्रवार से एक सिटी बस कौड़ीराम होते हुए बांसगांव जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed