फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: City bus providing free darshan of Gorakhnath temple

एमएमएमयूटी : आयास में आलोक दूबे व गीतांजलि सिंह रहे सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

Sun, 16 Feb 2025 01:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: City bus providing free darshan of Gorakhnath temple
एमएमएमयूटी में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह का समापन
विज्ञापन


गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह ‘आयास-2025’ का समापन शनिवार को संपन्न हो गया। बालक वर्ग में सिविल के आलोक दूबे व बालिका वर्ग में बीबीए की गीतांजलि सिंह सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए। कुलपति प्रो. जेपी सैनी ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
प्रतियोगिता में सर्वाधिक अंकों के साथ इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग विजेता रहा। केमिकल इंजीनियरिंग एवं फार्मेसी विभाग की टीम संयुक्त उपविजेता रहीं। बालक 800 मी. में बिपिन कुमार सिंह, आसिफ आलम व आकाश वर्मा, लंबी कूद में आशुतोष पांडेय, सचिन कुमार व सुनील सोनकर, लंबी कूद बालिका में गीतांजलि सिंह, बरखा वाजपेयी व तान्या दुबे, ट्रिपल जंप में सचिन कुमार, आलोक दुबे व हर्ष विशेन, 100 मी. में गीतांजलि सिंह, संजना सिंह व बरखा वाजपेयी, बालक वर्ग में अंकित कुमार, आलोक दूबे व सचिन कुमार, 400 मी. महिला वर्ग में गीतांजलि सिंह, कुमारी गरिमा व संजना सिंह क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के 3 लेग्ड रेस में सचिन कुमार एवं मनीष कुमार प्रथम, सुमित गुप्ता एवं राकेश कुमार द्वितीय, विशाल चौधरी एवं रविंद्र प्रसाद तृतीय रहे। बालिका 3 लेग्ड रेस में गरिमा एवं सलोनी गोयल प्रथम, तान्या श्रीवास्तव एवं अनन्या तिवारी द्वितीय, सौम्या उपाध्याय एवं श्वेता सिंह तृतीय रहीं। चार गुणा सौ मीटर रिले रेस में बालिका वर्ग में प्रबंध अध्ययन विभाग व एमएससी की टीम तथा बालक वर्ग में केमिकल इंजीनियरिंग एवं फार्मेसी विभाग की टीम प्रथम रही। रस्साकसी बालक में मैनेजमेंट व एमएससी की टीम, बालिका में इलेक्ट्रिकल की टीम विजेता रही। चार गुणा 400 मी. रिले बालिका में मैनेजमेंट एवं एमएससी की टीम विजेता रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

वॉलीबॉल थ्रो महिला शिक्षक में डॉ. शिवानी सिंह प्रथम, डॉ. सोनिया भट्ट द्वितीय व डॉ. अंजलि सिंह तृतीय रहीं। स्लो साइकिल में डॉ. शिवानी सिंह प्रथम, डॉ. स्नेहा गुप्ता द्वितीय व डॉ. भारती शुक्ला तृतीय रहीं। म्यूजिकल चेयर में डॉ. सोनिया भट्ट प्रथम, डॉ. रीना बंका द्वितीय व डॉ. अंजलि सिंह तृतीय रहीं। रस्साकसी में कर्मचारियों ने शिक्षकों को हराया। सौ मी. शिक्षक में डॉ. प्रदत्त तिवारी, डॉ. दिवाकर व डॉ. हरीश चंद्र, महिला शिक्षकों में डॉ. अनुकृति राज, डॉ. सोनिया भट्ट व डॉ. अंजलि सिंह, स्लो साइक्लिंग में डॉ. एसएन सिंह, डॉ. जावेद आलम व डॉ. प्रदत्त तिवारी, महिला शिक्षकों में डॉ. शिवानी सिंह, डॉ. स्नेहा गुप्ता व डॉ. भारती शुक्ला क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed