फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Citizens should not face problems due to waterlogging: Mayor

नागरिकों को जलभराव से नहीं होने पाए दिक्कत : मेयर

Tue, 05 Aug 2025 01:54 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Aug 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Citizens should not face problems due to waterlogging: Mayor
मेयर के साथ नगर आयुक्त व चीफ इंजीनियर ने जलभराव वाले इलाकों का किया निरीक्षण
विज्ञापन

जिम्मेदारों को दिए आवश्यक निर्देश
गोरखपुर। बारिश के बीच पीडब्ल्यूडी के नालों के कारण जलभराव वाले इलाकों का सोमवार को मेयर, नगर आयुक्त और चीफ इंजीनियर सहित अन्य अधिकारियों ने निरीक्षण किया। इस दौरान मेयर ने अधिकारियों को सतर्क रहने का सुझाव देते हुए कहा कि कहीं भी जलभराव नहीं होने दें। नागरिकों को जलभराव से दिक्कत नहीं होनी चाहिए।
सोमवार की सुबह मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, नगर आयुक्त गौरव सोगरवाल, चीफ इंजीनियर अमित कुमार शर्मा नगर निगम के अन्य अधिकारियों के साथ खजांची, शाहपुर, दाउदपुर, ट्रांसपोर्ट नगर सहित विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान जल निकासी की व्यवस्था ठीक करने के लिए जिम्मेदारों को निर्देश दिया गया। खजांची चौक पर बने पीडल्ब्यूडी के नाले का भी निरीक्षण किया गया। इस नाले से क्षेत्र के राप्तीनगर, खजांची, रेल विहार, बशारतपुर, स्पोर्ट्स कॉलेज आदि इलाकों के लोगों को जलभराव का सामना करना पड़ता है। मेयर ने स्थानीय जेई को निर्देश दिया कि समस्या का निस्तारण कराया जाए। आर्यन हॉस्पिटल पर जलभराव और फोरलेन पर पीडब्ल्यूडी द्वारा निर्मित नालों पर कॉलोनियों के छोटे नाले को ठीक से जोड़ने के लिए जिम्मेदारों को निर्देशित किया गया।
विज्ञापन


समय से कार्य पूरा करने के निर्देश
मेयर और नगर आयुक्त ने सोमवार को सीएम ग्रिड रोड, दूरदर्शन रोड शाहपुर, ट्रांसपोर्ट नगर में बने स्टोर रूम, एकला बंधे पर बने मियावाकी वन का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के साथ ही तय समय पर काम पूरा कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed