फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Cinema Festival 28 films screened, best award to Dhakkam Pale Zindagi

Gorakhpur News: सिनेमा महोत्सव 28 फिल्में प्रदर्शित, सर्वश्रेष्ठ अवार्ड धक्कम पेल जिंदगी को

Thu, 23 Jan 2025 01:44 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Cinema Festival 28 films screened, best award to Dhakkam Pale Zindagi
राजकीय बौद्ध संग्रहालय में हुआ आयोजन
विज्ञापन

फिल्म अध्यापक को प्रथम, ड्रीम को द्वितीय और परीक्षा को तृतीय सर्वश्रेष्ठ फिल्म का अवार्ड

गोरखपुर। सिनेमा महोत्सव 2025 का हुआ भव्य आयोजन नौका विहार रामगढ़ ताल स्थित राजकीय बौद्ध संग्रहालय के यशोधरा सभागार में हुआ। इसमें लगभग 28 फिल्में दिखाई गईं जिसमें सर्वश्रेष्ठ फिल्म का आवार्ड धक्कम पेल जिंदगी को मिला।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मेयर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव ने दीप प्रज्ज्वलन कर भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया। इस दौरान मुख्य अतिथि ने कहा लघु फिल्में अगर सकारात्मक बनती हैं, समाज को संदेश देने वाली होती है तब तो ठीक है अन्यथा वो निरर्थक है। गोरखपुर में सिनेमा महोत्सव नए उभरते हुए फिल्मकारों के लिए मील का पत्थर साबित होगा और वह भविष्य में गुणवत्ता परक फिल्मों का निर्माण करेंगे। फिल्म का शुभारंभ सांसद रवि किशन शुक्ला के संदेश वीडियो को दिखाया गया जिसमें कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कलाकारों का उत्साह वर्धन किया। उसके बाद फिल्मों का प्रसारण शुरू हुआ। पुरस्कार वितरण में सभी 28 प्रतिभागियों को इस महोत्सव में सहभागिता करने के लिए प्रमाण पत्र दिया गया। उसके बाद फिल्म अध्यापक को प्रथम, ड्रीम को द्वितीय और परीक्षा को तृतीय सर्वश्रेष्ठ फिल्म का अवार्ड दिया गया। बेस्ट एक्टर का अवार्ड धक्कम पेल जिंदगी को गया, बेस्ट एक्ट्रेस फिल्म ओढ़नी की नायिका को गया। सह अभिनेता ओढ़नी के दोनों बच्चों को गया। चाइल्ड एक्टर फिल्म भूख के कलाकार को मिला। बेस्ट डायरेक्टर का अवार्ड धक्कम पेल जिंदगी और बेस्ट स्क्रीन प्ले द पॉजिटिव और सिनेमैटोग्राफी का अवार्ड धक्कम पेल जिंदगी को गया।
विज्ञापन


इस दौरान कार्यक्रम संयोजक धर्मेंद्र भारती संरक्षक सिने रंग फाउंडेशन व आयोजक डॉक्टर यशवंत सिंह राठौर उपनिदेशक राजकीय बौद्ध संग्रहालय गोरखपुर तथा निर्णायक मंडल के सभी सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अनुराग सुमन ने किया ।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed