फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Chinese garlic was coming to PPganj from Nepal border, villagers caught it.

Gorakhpur News: नेपाल बॉर्डर से पीपीगंज आ रहा था चीन का लहसुन, ग्रामीणों ने पकड़ा

Mon, 16 Dec 2024 01:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Chinese garlic was coming to PPganj from Nepal border, villagers caught it.
सरहरी। नेपाल बॉर्डर से गोरखपुर में चीन के लहसुन की सप्लाई हो रही है। पीपीगंज लाए जा रहे चीन के लहसुन लदे पिकअप को रविवार को सरहरी में ग्रामीणों ने पकड़ लिया गया। इसके बाद बरामद 16 क्विंटल लहसुन को पुलिस को सौंपा गया। पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, नेपाल बाॅर्डर ठूठीबारी से चीन का लहसुन पिकअप पर लादकर रविवार को चालक पीपीगंज आ रहा था। सरहरी क्षेत्र के शांति नगर चौराहे पर कुछ ग्रामीणों ने शक होने पर रोककर देखा। पीछे लहसुन के बोरे भरे हुए थे। ग्रामीणों ने जांच की चीन के लहसुन मिले। इधर, सूचना पर पहुंची सरहरी पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसकी पहचान इशहाक अली निवासी राजाबारी थाना ठूठीबारी, महराजगंज के रूप में हुई। पुलिस की सूचना पर कृषि उत्पादन मंडी समिति के निरीक्षक पवन सिंह ने चालक के खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई की। गुलरिहा थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि लहसुन नेपाल बॉर्डर ठूठीबारी से पीपीगंज लाया जा रहा था। चालक से कागजात मांगे गए तो वह नहीं दिखा सका। मामले में जांच की जा रही है। फिलहाल चालक से पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed