फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Chiluatal Ghat: You can enjoy Bhajans along with sightseeing

चिलुआताल घाट : सैर सपाटा के साथ भजनों का भी ले सकेंगे आनंद

Sat, 26 Jul 2025 01:41 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jul 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Chiluatal Ghat: You can enjoy Bhajans along with sightseeing
चिलुआताल में भजन संध्या स्थल का चल रहा निर्माण, 13 करोड़ की लागत से होगा पर्यटन विकास
विज्ञापन


गोरखपुर। रामगढ़ताल की तर्ज पर चिलुआताल का भी कायाकल्प हो रहा है। चिलुआताल के किनारे आध्यात्मिक माहौल भी बनाया जाएगा। इसके लिए करीब 13 करोड़ रुपये की लागत से भजन संध्या स्थल का निर्माण कार्य शुरु हो चुका है। अगले साल जून तक निर्माण पूर्ण होने के बाद चिलुआताल घाट की शाम भक्तिमय सुरों से भी सजने लगेगी।

शहर के दक्षिणी छोर पर रामगढ़ताल पूर्वी उत्तर प्रदेश का सर्वाधिक लोकप्रिय पर्यटन स्थल बन चुका है। अब जल्द ही उत्तरी छोर पर भी रामगढ़ताल सा ही नजारा दिखने लगेगा। इसके लिए योगी सरकार खाद कारखाना के समीप चिलुआताल में पर्यटन विकास करा रही है। चिलुआताल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के 20 करोड़ 39 लाख रुपये की परियोजना के तहत करीब 98 प्रतिशत काम पूरा हो गया है। यहां भजन संध्या स्थल का निर्माण भी कराया जा रहा है। इससे लोगों को घाट पर सैर सपाटे के साथ भजन सुनने का भी आनंद प्राप्त होगा। 3300 वर्ग मीटर में बनने वाले भजन संध्या स्थल पर एक साथ 1500 श्रद्धालु बैठ सकेंगे।
विज्ञापन

कार्यदायी संस्था यूपी राजकीय निर्माण निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर नीरज गुप्ता के अनुसार, भजन संध्या स्थल में विशाल स्थायी मंच बनाया जाएगा। यहां कलाकार भजनों की प्रस्तुति भी कर सकेंगे। इसके अलावा श्रद्धालुओं के लिए सीढ़ीनुमा श्रोता दीर्घा बनाई जाएगी। पूरा क्षेत्र आरसीसी छत से आच्छादित होगा, जिससे कि विपरीत मौसम में भी श्रोता भजनों का आनंद ले सकें। यहां कलाकारों के ग्रीन रूम बनाया जाएगा। टाॅयलेट ब्लाॅक, पेयजल पोस्ट और पार्किंग की समुचित व्यवस्था भी होगी। स्थल का माहौल प्राकृतिक हो, इसके लिए पौधरोपण और लैंड स्केपिंग भी कराई जाएगी। स्थल की दीवारों को आध्यात्मिक चित्रों से सजाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भजन संध्या स्थल का शिलान्यास इसी वर्ष 19 अप्रैल को मुख्यमंत्री योगी की ओर से किया जा चुका है। निर्माण के लिए 12 करोड़ 95 लाख रुपये की लागत स्वीकृत की गई। इसके सापेक्ष पहली किश्त के रूप में धर्मार्थ कार्य विभाग ने 6.47 करोड़ रुपये जारी किए हैं। निर्माण जून 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed