{"_id":"68a7870a181c604ed509c1e5","slug":"gorakhpur-news-children-were-caught-in-the-factory-as-soon-as-it-startedit-was-shut-down-immediately-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-1045158-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: फैक्टरी चालू होते ही चपेट में आ गए थे बच्चे...तत्काल बंद करा दिया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: फैक्टरी चालू होते ही चपेट में आ गए थे बच्चे...तत्काल बंद करा दिया गया
विज्ञापन
चौरीचौरा के देवकहिया स्थित एशियन फर्टिलाइजर में गैस रिसाव प्रकरण की शुरू हुई जांच
एडीएम प्रशासन की अगुवाई वाली टीम ने एक घंटे तक फैक्टरी की जांच की
सरदारनगर। चौरीचौरा क्षेत्र के देवकहिया स्थित एशियन फर्टिलाइजर में बीते सोमवार को हुए गैस रिसाव की घटना की जांच के लिए गठित तीन सदस्यीय टीम ने बृहस्पतिवार की शाम फैक्टरी पहुंचकर एक घंटे तक मौके की जांच की। प्रबंधन की तरफ से बताया गया कि घटना के दिन फैक्टरी को स्टार्ट ही किया जा रहा था कि कुछ लोगों ने बच्चों के बीमार होने की सूचना दी। इसके बाद तत्काल फैक्टरी को बंद कर दिया गया।
टीम अब लाइसेंस व एनओसी से संबंधित प्रपत्रों की जांच करेगी। इसके बाद अपनी रिपोर्ट डीएम को सौंपेगी। जानकारी के अनुसार, एशियन फर्टिलाइजर में बीते सोमवार को जहरीली गैस का रिसाव होने से उसकी चपेट में आए 14 बच्चे बीमार हो गए थे। इस घटना को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने इसकी शिकायत एसडीएम चौरीचौरा कुंवर सचिन सिंह से की थी। मौके पर पहुंचे एसडीएम ने फैक्टरी के गैस प्लांट को बंद करा दिया था। गैस के रिसाव से बीमार हुए बच्चों का पीएचसी सरदारनगर में इलाज कराया गया। एसडीएम ने इस घटना की रिपोर्ट डीएम को भेजी थी। डीएम दीपक मीणा ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एशियन फर्टिलाइजर की जांच के लिए एडीएम प्रशासन सहदेव कुमार मिश्र के नेतृत्व में तीन सदस्यीय जांच टीम का गठन कर एक सप्ताह में रिपोर्ट मांगी है। जांच टीम बृहस्पतिवार की शाम 4:45 बजे फैक्टरी पहुंची। वहां पर एक घंटे तक फैक्टरी की गहनता से जांच की। टीम के आने की सूचना पर गांव के तमाम लोग भी फैक्टरी गेट पर एकत्रित हो गए और इसको पूर्ण रूप से बंद करने की मांग करने लगे।
--