{"_id":"67f2e0a620c235e4fc0b2c55","slug":"gorakhpur-news-chief-minister-worshiped-the-mother-power-by-worshipping-the-girl-child-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-893891-2025-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: कन्या पूजन कर मुख्यमंत्री ने की मातृशक्ति की आराधना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: कन्या पूजन कर मुख्यमंत्री ने की मातृशक्ति की आराधना
विज्ञापन
चैत्र नवरात्र की नवमी तिथि पर सीएम योगी ने नौ दुर्गा स्वरूपा कुंवारी कन्याओं के पखारे पांव
सीएम ने कन्याओं को अपने हाथों से भोजन परोसा, दक्षिणा देकर लिया आशीर्वाद
गोरखपुर। मुख्यमंत्री व गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने चैत्र नवरात्र की नवमी तिथि पर रविवार को गोरक्षपीठ की परंपरा के अनुसार कन्या पूजन किया। गोरखनाथ मंदिर में सीएम ने नौ दुर्गा स्वरूपा कुंवारी कन्याओं के पांव पखारे, चुनरी ओढ़ाई और आरती उतारकर दक्षिणा देकर उनका आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री ने परंपरा का निर्वहन करते हुए बटुक पूजन भी किया।
चैत्र नवरात्र की नवमी तिथि के अनुष्ठान में सीएम योगी व गोरक्षपीठाधीश्वर ने सबसे पहले कुंवारी कन्याओं के पांव पखारे। इसके बाद उनके माथे पर रोली, चंदन, अक्षत आदि का तिलक लगाया। पूजन के बाद कन्याओं को मंदिर की रसोई में पकाया गया भोजन योगी ने अपने हाथों से परोसा। कन्याओं के अतिरिक्त बड़ी संख्या में पहुंचे बटुकों को भी भोजन कराकर उपहार व दक्षिणा दिया गया।
पूजन के दौरान काशी से पधारे जगद्गुरु स्वामी संतोष दास उर्फ सतुआ बाबा, गोरखनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ सहित कई संत व मंदिर प्रबंधन से जुड़े लोग उपस्थित रहे। कन्या पूजन से पूर्व प्रातःकाल के पूजन सत्र में मंदिर के शक्तिपीठ में मां सिद्धिदात्री की विधि-विधान से आराधना की।
विज्ञापन
.............
बोलीं कन्याएं
हर साल गोरखनाथ मंदिर आकर प्रसाद ग्रहण करती हूं। पांव पखारने के दौरान सीएम ने पूछा कि पढ़ाई करती हो। हां कहने पर उन्होंने कहा कि मन लगाकर पढ़ाई करना।
- अमिश्री, गोरखनाथ
कन्या पूजन में शामिल होने के लिए पापा के साथ अयोध्या से आई हूं। यहां आकर मुख्यमंत्री के हाथों पूजन और भोजन प्राप्त करके बहुत अच्छा लग रहा है।
- अमीषा, अयोध्या
दोनों ही नवरात्र में गोरखनाथ मंदिर आकर प्रसाद ग्रहण करती हूं। कन्या पूजन के दौरान सीएम का स्नेह मिलता है जो यादगार रहेगा। आगे भी कन्या पूजन में आती रहूंगी।
- मीठी, नकहा