फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Chicken cut with knife... Bird flu spread from house to house

Gorakhpur News: चाकू से मुर्गा कटा...बर्ड फ्लू घर-घर बंटा

Sun, 01 Jun 2025 12:58 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jun 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Chicken cut with knife... Bird flu spread from house to house
चार दुकानों पर चाकू, चॉपिंग बोर्ड और गंदे पानी में मिला है बर्ड फ्लू का संक्रमण
विज्ञापन

20 मई को दुकानों से लिया गया था सैंपल, 30 को आई रिपोर्ट
गोरखपुर। शहर में मुर्गे की चार दुकानों पर बर्ड फ्लू का संक्रमण मिला है। खास बात यह है कि ये संक्रमण मुर्गा काटने वाले चाकू, चॉपिंग बोर्ड (मीट काटने वाला चबूतरा) और उसे धुलने वाले पानी एवं बाल्टी में मिला है। 20 मई को यह सैंपल लिया गया था, जबकि रिपोर्ट 30 को आई है। इस बीच उन दुकानों से हजारों लोगों ने मीट खरीदा। ऐसे में आशंका है कि उन लोगों ने भी संक्रमित मीट खाया।
चिड़ियाघर में बर्ड फ्लू से बाघिन शक्ति की मौत के बाद पूरे जिले में पोल्ट्री फार्म से रैंडम सैंपल लिए गए थे। इंडियन वेटनेरी रिसर्च इंस्टीट्यूट (आईवीआरआई), बरेली से 1300 नमूनों की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। इसी बीच शहर में मीट की दुकानों से मुर्गा, चाकू, चॉपिंग बोर्ड और पानी से सैंपल लिए गए थे। इन्हें जांच के लिए राष्ट्रीय उच्च पशु रोग संस्थान, भोपाल भेजा गया था। रिपोर्ट आई तो चाकू, चॉपिंग बोर्ड और पानी में संक्रमण की पुष्टि हुई। लेकिन, मुर्गे में नहीं मिला। विशेषज्ञों का कहना है कि यदि चाकू में संक्रमण मिला है, इसका मतलब उससे संक्रमित पक्षी को काटा गया होगा। रिपोर्ट 10 दिन बाद आई है। यानी उसी चॉपिंग बोर्ड पर दुकानदार ने 10 दिनों तक मुर्गा काटकर बेचा है।
विज्ञापन

--
मुर्गा कहां से खरीदा पता नहीं, जांच शुरू
जिन मीट की दुकानों से सैंपल लिए गए थे, वह फुटकर दुकानदार हैं। शुरुआती जांच में अभी दुकानदार यह नहीं बता पाए हैं कि उन्होंने इन मुर्गों को कहां से खरीदा था। क्योंकि, इन दुकानदारों ने मुर्गों की खरीदारी बिचौलिये के माध्यम से की थी। फिलहाल पशुपालन विभाग इसकी जांच में जुट गया है। वहीं, दूसरी तरफ चिड़ियाघर में मरे हुए कौए का भी सैंपल जांच के लिए भेजा गया था, जहां पर बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। इससे पहले भी चिड़ियाघर में दो कौओं में बर्ड फ्लू की पुष्टि हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
पशु चिकित्सालय सदर में कंट्रोल रूम एक्टिव
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. धर्मेंद्र पांडेय न बताया कि पशु चिकित्सालय सदर में कंट्रोल रूम बनाया गया है। इसकी जिम्मेदारी डॉ. मनीष चंद को दी गई है। कंट्रोल रूम का नंबर 8009251906 है। इस नंबर पर कोई भी व्यक्ति कौओं के मरे होने की जानकारी सहित पक्षियों की अधिक संख्या में एक स्थान पर मरने की जानकारी दे सकते हैं। इसके अलावा अगर कहीं मुर्गे या मुर्गियों के अधिक संख्या में चूजे मरने की सूचना मिलती है तो इसे भी साझा कर सकते हैं। बताया कि तत्काल प्रभाव से जिला स्तरीय रैपिड रिस्पांस टीम को एक्टिव कर दिया गया है।

--
वर्जन
मीट की चार दुकानों पर चाकू, चॉपिंग बोर्ड और पानी में संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिन इलाकों में बर्ड फ्लू पॉजिटिव मिले हैं, उन इलाकों एक किलोमीटर की परिधि में जीवित पक्षियों के कलिंग, मारने एवं विसंक्रमित करने का काम शुरू कर दिया गया है।
- डॉ. धमेंद्र पांडेय, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed