{"_id":"688a74f5979dc64c3c0c0dab","slug":"gorakhpur-news-chhattisgarh-police-sent-the-accused-of-fraud-of-rs-283-crore-to-jail-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-1021234-2025-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: 2.83 करोड़ की ठगी के आरोपी को छत्तीसगढ़ पुलिस ने भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: 2.83 करोड़ की ठगी के आरोपी को छत्तीसगढ़ पुलिस ने भेजा जेल
विज्ञापन
गगहा के ऊंचेर गांव का रहने वाला था बर्खास्त संविदा लाइनमैन
गगहा। 2.83 करोड़ की ठगी आरोप में छत्तीसगढ़ पुलिस ने गगहा थाना क्षेत्र के ऊंचेर गांव के शमशेर बहादुर सिंह उर्फ मोनू को छत्तीसगढ़ पुलिस ने बुधवार को जेल भेज दिया। शनिवार को पुलिस उसे पूछताछ के लिए छत्तीसगढ़ साथ ले गई थी। ऊंचेर गांव का रहने वाला शमशेर बिजली विभाग में संविदा लाइनमैन था। पिछले वर्ष दिसंबर माह में लापरवाही के चलते उसकी सेवा समाप्त कर दी गई थी। इसके बाद गांव में ही खेती-बाड़ी करता था। उसपर करोड़ों रुपये की साइबर ठगी का आरोप है।
जानकारी के मुताबिक, शनिवार को अचानक छत्तीसगढ़ के रायपुर जनपद की कोतवाली पुलिस गगहा थाने पर पहुंची थी। थाने की फोर्स के साथ शनिवार देर रात वह ऊंचेर गांव पहुंची थी, जहां शमशेर बहादुर सिंह को पुलिस ने उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। अब छत्तीसगढ़ पुलिस के साथ ही गगहा पुलिस भी शमशेर बहादुर सिंह की कुडंली खंगालने में जुट गई है। पुलिस का आरोप है कि उसने साइबर ठगी करके करोड़ों रुपये की हेराफेरी की है। साथ ही उसने अपने सगे संबंधियों के खाते में रुपयों को ट्रांसफर किया है।
थानाध्यक्ष सुशील कुमार चौरसिया का कहना है कि शनिवार को छत्तीसगढ़ पुलिस आई थी, जिसने थाने से पुलिस बल मांगा था। आरोपी युवक को अपने साथ पूछताछ के लिए ले गई थी। आज सूचना मिली है कि वहां किसी महिला के साथ 2.83 करोड़ की ठगी की गई थी, जिसके आरोप में युवक को पुलिस ने उठाया था। आरोपी युवक का पूर्व अपराधी के इतिहास पता लगाया जा रहा है।