फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Chemist and Druggist Association president Dilip and Neeraj became general secretaries

Gorakhpur News: केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष दिलीप और नीरज महामंत्री बने

Sat, 21 Dec 2024 01:47 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2024 01:47 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Chemist and Druggist Association president Dilip and Neeraj became general secretaries
गोरखपुर। केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की एक बैठक एसके सूरी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में अध्यक्ष रहे संजय उपाध्याय के निधन के चलते रिक्त हुए पद के लिए नए पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। सर्वसम्मति से दिलीप सिंह को अध्यक्ष और नीरज पाठक को महामंत्री चुना गया। साथ ही संगठन का चुनाव अगले वर्ष 21 दिसंबर को कराने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

बैठक की शुरुआत में पूर्व अध्यक्ष संजय उपाध्याय को श्रद्धांजलि देने के बाद हुई। अध्यक्ष पद के लिए दिलीप सिंह के नाम का प्रस्ताव शरदेंदु पांडे ने रखा। 30 सदस्यों ने दिलीप सिंह के समर्थन में हाथ उठाया। महामंत्री पद के लिए नीरज पाठक और अरुण बंका के नाम का प्रस्ताव रखा गया। नरसिंह पांडे ने नरेंद्र त्रिपाठी के नाम का प्रस्ताव रखा। एक पद पर तीन दावेदार होने के चलते वरिष्ठ सदस्याें ने हस्तक्षेप कर आम सहमति बनाने का प्रयास किया। मनोज सिंह ने कहा कि मतदान होने से कटुता बढ़ेगी। इसके बाद अरुण बंका ने अपना नाम वापस लेते हुए नीरज पाठक के नाम का प्रस्ताव रखा जिसे सर्वसम्मति से मान लिया गया। संयुक्त मंत्री पद पर नरेंद्र त्रिपाठी के नाम का प्रस्ताव मनोज सिंह ने रखा जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया गया।
विज्ञापन

नये अध्यक्ष दिलीप सिंह ने कहा कि दवा व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए संगठन निरंतर प्रयास करता रहेगा। जांच के नाम पर विक्रेताओं के उत्पीड़न को रोका जाएगा। इसके लिए वरिष्ठ अफसरों से बात की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed